नई दिल्ली. शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखी जा रही है और आज शुरुआत में ही सेंसेक्स ने 59900 का स्तर पार कर लिया था. वहीं निफ्टी में 17900 तक के लेवल देखे गए. निफ्टी की शुरुआत 19809 के स्तर पर हुई है.
आज की शानदार तेजी में बीएसई के सेंसेक्स की शुरुआत 59,764 पर हुई थी और बाजार खुलते ही ये 59900 के पार चला गया था. वहीं निफ्टी की शुरुआत बढ़त के बाद 17,809 पर हुई. शुरुआती ट्रेड में निफ्टी ने 17900 का स्तर पार कर लिया था पर फिर इसमें प्रॉफिट बुकिंग देखी गई.
9 बजकर 34 मिनट पर बीएसई का सेंसेक्स 1,013.88 अंक यानी 1.71 फीसदी की उछाल के साथ 60,290.57 पर कारोबार कर रहा है. वहीं एनएसई का सेंसेक्स 265.40 अंक यानी 1.50 फीसदी की उछाल के साथ 17,935.85 पर कारोबार कर रहा है.
आज बाजार खुलने से पहले खबर आई कि एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक का मर्जर हो रहा है. एचडीएफसी के शेयरधारकों को एचडीएफसी बैंक के 42 शेयर मिलेंगे. मर्जर की खबर से एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक के मर्जर की खबरों से इनके शेयरों में जोरदार तेजी है. एचडीएफसी बैंक 2 साल की सबसे बड़ी तेजी के साथ कारोबार कर रहा है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन गिरावट के साथ बंद हुए शेयर बाजार
शेयर बाजार में तेजी: सेंसेक्स 200 अंक चढ़कर 57,800 के पार, 17300 के करीब निफ्टी
शेयर बाजार फिसला, सेंसेक्स 180 अंक से ज्यादा गिरा, निफ्टी में भी कमजोरी
हरे निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स की 200 अंक के ऊपर तो निफ्टी की 17250 के पार हुई ओपनिंग
फिसले शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद, बैंकिंग शेयर्स में भारी गिरावट
Leave a Reply