इस वर्ष सीएम अशोक गहलोत के सियासत के सितारे बुलंद हैं, लेकिन....

इस वर्ष सीएम अशोक गहलोत के सियासत के सितारे बुलंद हैं, लेकिन.... 

प्रेषित समय :08:22:45 AM / Thu, Apr 14th, 2022

प्रदीप द्विवेदी. देश के प्रमुख ज्योतिर्विद और देवी त्रिपुरा सुंदरी की ताउम्र साधना करनेवाले ब्रह्मलीन पंडित लक्ष्मीनारायण द्विवेदी कहते थे कि.... दशा राज करवाती है! यकीनन, राजनीतिक कामयाबी में भाग्य की प्रमुख भूमिका है, लेकिन यदि भाग्य के सापेक्ष उत्तम कर्म किया जाए, तो कामयाबी का परचम लहराता रहता है.

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सितारे तो बुलंद हैं ही, उनके उत्तम कर्म के कारण वे राजनीति के क्षेत्र में लगातार सफल रहे हैं. क्या कहते हैं अशोक गहलोत और सचिन पायलट के.... सियासत के सितारे?

16 जुलाई 2020 में लिखा था.... यदि आप सितारों के समीकरण पर भरोसा करते हैं, तो प्रचलित कुंडलियों के आधार पर देखें, तो राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के सितारे कहते हैं कि आने वाला समय दोनों के लिए सतर्कता के साथ सियासत करने का है. जहां सीएम गहलोत को अगला एक वर्ष 80 प्रतिशत कामयाबी देनेवाला है, वहीं सचिन पायलट को 60 प्रतिशत सफलता प्रदान करेगा! 

नतीजा भी यही रहा.... सचिन पायलट पूरी ताकत लगाकर भी सीएम अशोक गहलोत से आगे नहीं निकल पाए? सियासत के सितारे कहते हैं कि वर्ष 2022-23 सीएम अशोक गहलोत के लिए राजनीतिक प्रतिष्ठा प्रदान करनेवाला होगा, उन्हें कोई ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल होगी, लेकिन 2023-24 में सतर्क रहना होगा, खासकर मई 2023 से गुप्त शत्रुओं की गतिविधियों पर विशेष नजर रखनी होगी!

उनकी प्रचलित कुंडली कहती है कि इस वर्ष 2022 में सीएम गहलोत को मान-सम्मान की प्राप्ति तो होगी, साथ ही कोई बड़ी जिम्मेदारी भी मिल सकती है? परन्तु, मई 2023 के बाद गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहना होगा, इसके अलावा विरोधियों से बचकर रहना होगा, विरोधी बदनाम करने का प्रयास कर सकते हैं, हालांकि इसमें वे कामयाब नहीं होंगे, अलबत्ता.... इन दो वर्षों- 2022 और 2023 में सीएम गहलोत को अपने और अपने परिवार के सेहत के मोर्च पर भी विशेष ध्यान देना होगा!

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

राजस्थान CM अशोक गहलोत कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर बोले- संपर्क में आए लोग कराएं कोविड टेस्ट

सीएम अशोक गहलोत का दिल्ली दौरा, मंत्रिमंडल विस्तार की फिर सुगबुगाहट

सीएम अशोक गहलोत का दिल्ली दौरा, मंत्रिमंडल विस्तार की फिर सुगबुगाहट

Leave a Reply