भगवान परशुराम जन्मोत्सव: शोभायात्रा, पूजार्चना, रैली और समारोह आयोजित

भगवान परशुराम जन्मोत्सव: शोभायात्रा, पूजार्चना, रैली और समारोह आयोजित

प्रेषित समय :07:59:20 AM / Mon, May 9th, 2022

जयपुर. भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर देशभर में विभिन्न आयोजन सम्पन्न हुए और देश के सबसे अग्रणी सामाजिक संगठन ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन और इससे संबद्ध राज्य, जिला व इकाई संगठन सहित अन्य सामाजिक व सर्व समाज संगठन ने शोभायात्रा, पूजार्चना, रैली तथा समारोह आयोजित कर भगवान परशुराम के व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा करते हुए उनके आदर्शों का अनुसरण करने और अन्याय के विरुद्ध आवाज बुलंद करने का संकल्प लिया।

आल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रदीप ज्योति एवं निवर्तमान अध्यक्ष व संरक्षक पंडित भंवरलाल शर्मा ने देशवासियों को भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर शुभकामनाएं देते हुए भगवान परशुराम के बताये मार्ग पर चलने और उनके व्यक्तित्व से प्रेरणा लेने का आग्रह किया। इस मौके पर डॉ. ज्योति ने ब्राह्मण समाज के हित संरक्षण और व्यवस्थाओं को सभी के लिये राहतकारी बनाने एआईबीएफ के उद्देश्यो के अनुरूप कार्य का संकल्प दोहराया।

फेडरेशन के राष्ट्रीय महामंत्री पण्डित पदमप्रकाश शर्मा, कोषाध्यक्ष एडवोकेट केशवराव कोन्डापल्ली, महामंत्री मोहनप्रकाश शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी एस डी शर्मा, श्रीभगवान शर्मा, के सी दवे, शेखर शुक्ला, एल मालिनी, सुरेशचन्द्र शर्मा, डॉ. जयकृष्णदास शर्मा, चन्द्रशेखर शर्मा, वाय एन शर्मा, अश्विनी तिवारी, राजन उन्नी, सहित श्रीमती अनिता शर्मा, शैलेश जोशी, रमेश ओझा, मनमोहन कालीया, जितेन्द्र भारद्वाज, सुरेश द्विवेदी, रमेश ओझा, लोकेन्द्र शर्मा, पी के मिश्रा, श्रद्वा सारंगी, चन्द्रिका बेन, सुरेन्द्र शर्मा, ललित एम त्रिवेदी, जयवन्त पण्डया, अभिमनोज, कुलदीप शर्मा, द्वारका शर्मा, राजस्थान ब्राह्मण महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारी सुभाष पराशर, सुशील शर्मा, सुरेशचन्द्र जोशी, गोविन्द जोहरी, विनोद शर्मा, छगनलाल शास्त्री, एस के शर्मा, जीके गौड, रामावतार हेमानी, आदि ने भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर शुभकामनायें दी। संगठन प्रतिनिधियों ने मध्यप्रदेश, उड़ीसा, राजस्थान, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात, बिहार, उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल, दिल्ली आदि विभिन्न स्थानो पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया।

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में स्थित ऐतिहासिक लीमथान स्थित भगवान परशुराम मंदिर में राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधियों ने जिलाध्यक्ष चन्दूलाल उपाध्याय के नेतृत्व में महासभा की परम्परानुसार पूजार्चना की एवं स्थानीय प्रतिनिधियों से चर्चा की। इस दौरान महासभा के जिला महामंत्री विजय कृष्ण वैष्णव, प्रवक्ता दीपक भट्ट, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष युगल उपाध्याय, सचिव रोहित रणा आदि विभिन्न समाज प्रतिनिधि व पदाधिकारी मौजूद रहें। मन्दिर विकास कार्यो से जुडे चौबीसा समाज के अध्यक्ष सुधीर चौबीसा ने परशुराम जन्मोत्सव के दृष्टिगत परिसर के रंगरोगन आदि कार्यो को पूर्ण करवाया। मन्दिर विकास कार्यो को स्थानीय समाजजनो भगवतीशंकर जोशी, मनोज चौबीसा, राजू चोबीसा, शैलेन्द्रप्रभात शर्मा सहित क्षेत्रवासियो, सर्व समाज के प्रतिनिधियो, विभिन्न समाजो के समर्पित सहयोग से करवाया जा रहा हैं।

इससे पूर्व आल इण्डिया ब्राम्हण फैडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रदीप ज्योति एवं राष्ट्रीय महामंत्री पण्डित पदमप्रकाश शर्मा ने सलाहकार मण्डल के सदस्य श्रीभगवान शर्मा एवं राष्ट्रीय पदाधिकारी मनमोहन कालीया के साथ दिल्ली में प्रदेश इकाई के गठन को लेकर भी क्षेत्र के प्रतिनिधियो के साथ संवाद किया व संगठन केे क्रियाकलापो व भावी योजनाओ पर चर्चा की। 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को तिल के लड्डुओं का भोग लगाने से लाभ प्राप्त होता

एमपी में अब पुजारियों को 5000 रुपये मिलेगा मानदेय, स्कूलों में पढ़ाया जाएगा भगवान परशुराम का चरित्र

भगवान परशुराम की शोभायात्रा 5 मई, को निकाली जायेगी, प्रदेश अध्यक्ष भंवरलाल शर्मा का जन्मदिन मनाया

भगवान विष्णु के पैरों में ही क्यों रहती हैं महालक्ष्मी

वैशाख महीने में भगवान विष्णु, परशुराम और देवी की उपासना की जाती

Leave a Reply