मसाज के दौरान ब्रिटिश महिला से गोवा में रेप, पति संग गई थी गोवा घूमने

मसाज के दौरान ब्रिटिश महिला से गोवा में रेप, पति संग गई थी गोवा घूमने

प्रेषित समय :10:29:29 AM / Wed, Jun 8th, 2022

पणजी. विदेशी सैलानी घूमने के लिए गोवा के बीच पर आते रहते हैं। इसी कड़ी में पणजी में ब्रिटिश मूल की महिला के साथ कथित तौर पर रेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने रेप के आरोप में 32 साल के युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोप है कि उसने मालिश के बहाने ऐसा गलत काम किया है। यह सब तब हुआ जब वह महिला की मालिश कर रहा था।  दरअसल, यह घटना बीते दो जून की है जब पणजी के तटीय गांव अरंबोल में ब्रिटिश महिला अपने पति के साथ पहुंची थी। यह महिला बीच के पास 'स्वीट लेक' पर आराम कर रही थी। तभी जोएल विंसेंट डिसूजा नामक एक शख्स उसके पास आया और उसने मालिश करने की पेशकश की। इसके बाद उसने मालिश करने के बहाने महिला के साथ गलत काम किया।

महिला ने पति के साथ मिलकर पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि वे दोनों गोवा घूमने के लिए भारत आए हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम जोएल विंसेंट डिसूजा है। पुलिस ने कहा कि मालिश के दौरान महिला ने यह भी आरोप लगाया कि डिसूजा ने गलत तरीके से उसके स्तनों को छुआ और साथ ही आरोपी ने अपनी उंगली भी महिला के प्राइवेट पार्ट में डाली।

इसके बाद पुलिस ने महिला की शिकायत के बाद सोमवार देर रात डिसूजा को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया है कि आरोपी गोवा में अनौपचारिक मालिश सेवाओं की पेशकश करने वाले समूह का हिस्सा है।

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

गोवा जाने का बना रहे हैं प्लान, तो अपनाइये कुछ जरूरी टिप्स

ईडी की कारोबारी संजय विजय शिंदे के भोपाल और गोवा के ठिकानों पर छापामारी

गोवा में बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा, मुंबई की टीवी एक्ट्रेस सहित 3 युवती गिरफ्तार

लगातार दूसरी बार गोवा के मुख्यमंत्री बने प्रमोद सावंत, पीएम मोदी समेत कई भाजपा नेता हुए शामिल

Leave a Reply