जनता दल सेकुलर ने किया एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का ऐलान

जनता दल सेकुलर ने किया एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का ऐलान

प्रेषित समय :09:00:23 AM / Sat, Jul 16th, 2022

बेंगलुरु. पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की पार्टी जनता दल सेकुलर ने एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का ऐलान किया है. शुक्रवार को आयोजित की गई जेडीएस के विधायक दल की बैठक में द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का फैसला लिया गया.

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि उनके पिता एचडी देवेगौड़ा जब भारत के प्रधानमंत्री थे, तो उन्होंने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए महिलाओं को आरक्षण देने का ऐलान किया था और आज भी उनका मानना है कि यह देश के लिए गर्व की बात है कि एक आदिवासी महिला देश के सबसे बड़े संवैधानिक पद संभालें. लिहाजा, जेडीएस ने द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का फैसला किया है.

गौरतलब है कि रविवार को जब एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपाई मुर्मू बेंगलुरु के दौरे पर आई थीं तो द्रौपदी मुर्मू पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के घर भी गई थी और उनसे समर्थन भी मांगा था. उनके साथ मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, बीजेपी के जनरल सेक्रेटरी सीटी रवि और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी भी थे. उसी समय अंदाजा लगाया जा रहा था कि जेडीएस राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए को समर्थन कर सकती है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

उद्धव ठाकरे गुट भी द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेगा, संजय राउत की सफाई- इसका मतलब बीजेपी को सपोर्ट नहीं

बसपा सुप्रीमो मायावती ने की घोषणा: राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को देंगे समर्थन

द्रोपदी मुर्मू की फोटो लेकर नाचे सीएम शिवराजसिंह, आदिवासियों के साथ भाजपा प्रदेश कार्यालय में मनाया जश्न

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने दाखिल किया नामांकन, पीएम मोदी सहित बड़े नेता बने प्रस्तावक

Leave a Reply