श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के रियासी रनसू इलाके में स्थित शिवखोड़ी गुफा के पास सोमवार की शाम को भूस्खलन होने से दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई. जबकि एक श्रद्धालु घायल हो गया है. दोनों मृतकों की पहचान कर ली गई है. एक तीर्थयात्री उत्तर प्रदेश का रहने वाला था. जबकि दूसरा जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिला का ही रहने वाला था. रियासी जिला के उपायुक्त बबीला रकवाल ने बताया कि पारंपरिक गुफा के पास दोनों श्रद्धालु एक पत्थर की चपेट में आ गए.
जानकारी के अनुसार मृतक 17 वर्षीय निर्मल राजौरी जिले के गंदोह ख्वास गांव का रहने वाला था. वहीं दूसरा मृतक 45 वर्षीय श्रवण सिंगार गोरखपुर जिले के रहने वाले थे. श्रवण पिछले कुछ समय से कटरा में ही रह रहे थे. वहीं जो श्रद्धालु घायल हुआ है उसकी पहचान साहिब सिंगार के रूप में हुई है, वो भी गोरखपुर के ही रहने वाले थे. उनका अस्पताल में इलाज जारी है.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जम्मू संभाग में रियासी स्थित भगवान शिव के आधार रनसू का बहुत ही महत्व है. श्री शिवखोड़ी धाम में भगवान शिव ने भस्मासुर का वध किया था. शिवखोड़ी की प्राकृतिक गुफा संगड़ की पहाडिय़ों में स्थित है. गुफा के भीतर लगभग तीन फीट का प्राकृतिक शिवलिंग है, जिसकी पूजा की जाती है. पुरानी गुफा से भीतर जाने का रास्ता काफी संकरा है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी
जम्मू-कश्मीर: सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, लश्कर के तीन आतंकवादी गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने 18 घंटे के अंदर 3 मुठभेड़ों में मार गिराए 7 आतंकी
जम्मू-कश्मीर में सेना से मुठभेड़ में 4 आतंकी ढेर, लश्कर का पाकिस्तानी आतंकी भी भी मारा गया
Leave a Reply