5 अक्टूबर से फिर शुरू हो रही कटनी-चिरमिरी-कटनी मेमू स्पेशल ट्रेन

5 अक्टूबर से फिर शुरू हो रही कटनी-चिरमिरी-कटनी मेमू स्पेशल ट्रेन

प्रेषित समय :19:40:36 PM / Mon, Sep 19th, 2022

जबलपुर/अनूपपुर. कोराना काल से पिछले ढाई साल से बंद कटनी-चिरमिरी-कटनी मेमू स्पेशल ट्रेन का परिचालन पुन: 5 अक्टूबर से प्रारम्भ किया जा रहा हैं. गाड़ी संख्या 06617 कटनी-चिरिमिरी मेमू तथा गाड़ी संख्या 06618 चिरमिरी-कटनी मेमू 06 अक्टूबर से आगामी सूचना तक स्पेशल बना कर चलाया जा रहा हैं. इस गाड़ी से चलने से यात्रियों को राहत तो मिलेगी, किन्तु स्पेशल के नाम से चलाने पर यात्रियों के जेबे हल्की होगी. मेमू में एक्सप्रेस गाड़ी का किराया लगेगा.

रेलवे के मुताबिक गाड़ी संख्या 06617 कटनी-चिरमिरी मेमू स्पेशल 05 अक्टूबर से कटनी से प्रतिदिन 15.20 बजे रवाना होकर 16.05 बजे झलवारा, 16.17 बजे रुपौंद, 16.28 बजे विलायतकलां, 16.38 बजे चंदिया रोड़, 16.48 बजे लोरहा, 17.01 बजे उमरिया, 17.15 बजे करकेली, 17.26 बजे नौरोजाबाद, 17.35 बजे बीरसिंहपुर, 17.43 बजे मुदारिया, 17.54 बजे घुंघुटी, 18.07 बजे बधवाबारा, 18.35 बजे शहडोल, 18.51 बजे सिंहपुर, 18.59 बजे छाड़ा, 19.08 बजे बुढ़ार, 19.18 बजे अमलाई, 19.35 बजे अनूपपुर, 19.50 बजे मौहरी, 19.58 बजे धुरवासिन, 20.07 बजे हरद, 20.20 बजे कोतमा, 20.33 बजे भैयाटोला, 20.45 बजे बिजुरी, 21.07 बजे बोरीडांड, 21.30 बजे मनेन्द्रगढ़ तथा 23.15 बजे चिरमिरी पहुंचेगी.

वहीं दूसरी ओर गाड़ी संख्या 06618 चिरमिरी-कटनी मेमू स्पेशल 06 अक्टूबर 2022 से चिरमिरी से प्रतिदिन 04.40 बजे रवाना होकर 05.20 बजे मनेन्द्रगढ़, 05.44 बजे बोरीडांड, 06.05 बजे बिजुरी, 06.21 बजे भैयाटोला, 06.29 बजे कोतमा, 06.46 बजे हरद, 06.57 बजे धुरवासिन, 07.07 बजे मौहरी, 07.15 बजे अनूपपुर, 07.31 बजे अमलाई, 07.42 बजे बुढ़ार, 07.51 बजे छाड़ा, 08.01 बजे सिंहपुर, 08.20 बजे शहडोल, 08.41 बजे बधवाबारा, 08.55 बजे घुंघुटी, 09.08 बजे मुदारिया, 09.17 बजे बीरसिंहपुर, 09.27 बजे नौरोजाबाद, 09.39 बजे करकेली, 09.55 बजे उमरिया, 10.08 बजे लोरहा, 10.19 बजे चंदिया रोड़, 10.30 बजे विलायतकलां, 10.49 बजे रुपौंद, 11.02 बजे झलवारा तथा 12.00 बजे कटनी पहुंचेगी.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का आतंक, दंतेवाड़ा में ट्रेन के ड्राइवर-गार्ड की वॉकी टॉकी छीनी

कानपुर सेंट्रल-एलटीटी-कानपुर सेंट्रल व्हाया जबलपुर के मध्य 08-08 ट्रिप स्पेशल ट्रेन 7 अक्टूबर से चलेगी

जबलपुर से बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन के 26-26 फेरे बढ़ाए गए, अप्रैल तक चलेगी

देश में 2023 में दौडऩे लगेंगी हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेनें: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

नर्मदा एक्सप्रेस, जबलपुर-अंबिकापुर, सिंगरौली सहित 44 ट्रेन 3 अक्टूबर तक रद्द, 7 गाडिय़ां डायवर्ट, यह है कारण

Leave a Reply