प्रदीप द्विवेदीः लोकप्रियता और मीडिया मैनेजमेंट नहीं, बहुमत के दम पर बनेगा राजस्थान का मुख्यमंत्री?

प्रदीप द्विवेदीः लोकप्रियता और मीडिया मैनेजमेंट नहीं, बहुमत के दम पर बनेगा राजस्थान का मुख्यमंत्री?

प्रेषित समय :11:54:26 AM / Fri, Sep 23rd, 2022

पल-पल इंडिया. गोदी मीडिया की तमाम उल्टी-पुल्टी खबरों के बावजूद यह साफ है कि राहुल गांधी नहीं मानें तो राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष बनेंगे!

यदि अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष बनते हैं, तो ये संभावनाएं हैं....

एक- वे कांग्रेस अध्यक्ष के साथ-साथ राजस्थान के अगले विधानसभा चुनाव 2023 तक मुख्यमंत्री बने रहें, एक कार्यवाहक मुख्यमंत्री या उपमुख्यमंत्री बने जो प्रदेश सरकार का नेतृत्व करे.

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अशोक गहलोत ने एक असरदार राजस्थान मॉडल तैयार किया है, जिसका फायदा कांग्रेस को आनेवाले चुनावों में मिल सकता है, लिहाजा प्रतीक के तौर पर भी अशोक गहलोत की राजस्थान में मौजूदगी दर्ज होनी चाहिए, भले ही कोई नया पद सृजित किया जाए?

दो- यदि अशोक गहलोत मुख्यमंत्री पद से हटते हैं, तो लोकप्रियता और मीडिया मैनेजमेंट के आधार पर नया मुख्यमंत्री नहीं बने, बाकायदा राजस्थान के कांग्रेस विधायक मतदान के आधार पर मुख्यमंत्री का चयन करें!

सियासी सयानों का मानना है कि अशोक गहलोत ने बहुत मुश्किल से कांग्रेस की गुटबाजी नियंत्रित करके रखी है, अशोक गहलोत के राजस्थान से हटने के बाद नए मुख्यमंत्री के सामने कांग्रेस की गुटबाजी ही सबसे बड़ी चुनौती होगी, जिसका असर राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 पर भी नजर आएगा?

ABP News @ABPNews
BREAKING NEWS | राजस्थान CM का पद छोड़ेंगे अशोक गहलोत!
अगले CM का फैसला सोनिया करेंगी - गहलोत
गहलोत लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव....
https://twitter.com/i/status/1573170360559624192

कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर भी अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री रखना ही होगा, वरना राजस्थान भी गुजरात बन जाएगा?
https://twitter.com/PalpalIndia/status/1572880793374183424

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

गुजरात पे निगाहें, राजस्थान पे निशाना! इसीलिए.... फिर सीएम अशोक गहलोत पर मीडिया अटैक?

अशोक गहलोत को सीएम रहते कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जाएगा?

कांग्रेस नेता ने ब्यूटीशियन के साथ किया बलात्कार, पार्लर खुलवाने में मदद करने का दिया था झांसा, बच्चों का अपहरण किया

प्रदीप द्विवेदीः कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर भी अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री रखना ही होगा, वरना राजस्थान भी गुजरात बन जाएगा?

कांग्रेस आलाकमान के इशारे पर कमलनाथ सरकार ने रोकी थी ईसाई धर्मगुरु पीसी सिंह की जांच, दो विधायकों का भी हाथ

Leave a Reply