दिल्ली. भारतीय शेयर बाजार में बिकवाली के चलते आज के कारोबार के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स में भारी गिरावट देखी जा रही है. आज कारोबार के दौरान सेंसेक्स 700 अंकों से ज्यादा टूट गया है. जबकि निफ्टी 17100 अंकों के स्तर से नीचे आ गया है.
आज के कारोबार में बैंक, फाइनेंशियल, आईटी शेयरों में भारी गिरावट है. निफ्टी पर तीनों इंडेक्स 1 से 1.5 प्रतिशत कमजोर हुए हैं. इसके अलावा ऑटो, मेटल और फार्मा इंडेक्स में भी करीब 1.5 प्रतिशत की गिरावट देखी जा रही है. वहीं एफएमसीजी और रियल्टी इंडेक्स में खासी कमजोरी है.
फिलहाल सेंसेक्स में 723 अंकों की गिरावट है और यह 57,470 अंकों के स्तर पर कारोबार कर रहा है. जबकि निफ्टी 220 अंक टूटकर 17095 अंकों के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. हैवीवेट शेयरों में बिकवाली है और सेंसेक्स 30 के सभी 30 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 30 अंक, निफ्टी 15 अंक टूटा; बैंक और ऑटो के शेयर्स गिरे
बिकवाली के दबाव में कमजोर हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में भी आयी गिरावट
शेयर बाजार में रहा मिला-जुला ट्रेंड, हरे निशान पर बंद हुए सेंसेक्स एवं निफ्टी
बिकवाली के दबाव में टूटा सेंसेक्स, 17050 अंकों के स्तर से नीचे आया निफ्टी
Leave a Reply