महाराष्ट्र: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में पहुंचे आदित्य ठाकरे, पदयात्रा में शामिल कार्यकर्ता की हुई मौत

महाराष्ट्र: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में पहुंचे आदित्य ठाकरे, पदयात्रा में शामिल कार्यकर्ता की हुई मौत

प्रेषित समय :20:30:49 PM / Fri, Nov 11th, 2022

मुंबई. कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज 65वें दिन महाराष्ट्र में है. यहां हिंगोली जिले में शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे कांग्रेस की इस यात्रा में शामिल हुए. उनके साथ महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे, शिवसेना विधायक सचिन अहीर भी मौजूद रहे. वहीं, आज यात्रा में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ता श्री पी गणेशन का निधन हो गया. राहुल गांधी ने उनके निधन पर दुख जताया.

एक प्रिय साथी को खो दिया- राहुल

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर कहा, हमारे साथी यात्री पी गणेशन जी के निधन से गहरा दुख हुआ. वे कांग्रेस के एक प्रतिबद्ध कार्यकर्ता थे और पिछले 3 दशकों में पार्टी की हर यात्रा और अभियान में शामिल हुए. भारत जोड़ो यात्रा में हमने एक प्रिय साथी खो दिया है.

20 नवंबर को मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगी यात्रा

महाराष्ट्र में पिछले पांच दिनों से भारत जोड़ो यात्रा जारी है. गुरुवार को राहुल ने नांदेड़ में एक रैली को संबोधित किया था. राज्य में यह यात्रा 19 नवंबर तक चलेगी, राहुल 18 नवंबर को बुलढाणा के शेगांव में सभा करेंगे. इसके बाद 20 नवंबर को यात्रा मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगी.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

1000 किमी की हुई भारत जोड़ो यात्रा, 37 दिनों से चल रहे पदयात्री, रैली को करेंगे संबोधित

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बच्चे ने दिया कांग्रेसियों को पुश-अप चैलेंज, राहुल ने छुड़ाए दिग्गजों के पसीने

भारत जोड़ो यात्रा' से जुड़ीं सोनिया गांधी, राहुल के साथ किया पैदल मार्च

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी से मिलने के बाद भावुक होकर रोने लगी लड़की

केरल में भारत जोड़ो यात्रा के लिए कांग्रेसियों ने सब्जी वाले से मांगे पैसे, नहीं देने पर की मारपीट

Leave a Reply