नई दिल्ली. घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को शानदार तेजी दिखी. इस दौरान सेंसेक्स में 1181 अंकों की मजबूती के साथ अब तक के सबसे ऊंचे लेवल 61795 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी भी 321 अंकों की तेजी के साथ 18350 के अब तक के सबसे उच्चतम स्तर पर बंद हुआ. निफ्टी आईटी इंडेक्स में 3.81 फीसदी की तेजी दिखी.
शुक्रवार के कारोबार के दौरान निफ्टी 18362 अंकों के लेवल पर पहुंचा जो एक नया रिकॉर्ड है. निफ्टी के 37 शेयरों में तेजी दिखी, जबकि 12 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए. शुक्रवार को बाजार में तेजी का बड़ा कारण एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक के शेयर रहे. इन दोनों शेयरों में क्रमश: 5.72 और 5.73 प्रतिशत की शानदार तेजी दिखी.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-बिकवाली के चलते धड़ाम हुए भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स में आई 420 अंकों की गिरावट
गिरावट के साथ खुले भारतीय शेयर बाजार, 110 अंक लुढ़का सेंसेक्स
मामूली गिरावट के साथ बंद हुए शेयर बाजार, 69 अंक नीचे आया सेंसेक्स
मजबूती के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स में रही 213 अंकों की तेजी, निफ्टी भी उछला
Leave a Reply