अंडमान सागर में बन रहा है चक्रवात, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

अंडमान सागर में बन रहा है चक्रवात, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

प्रेषित समय :17:38:04 PM / Sun, Dec 4th, 2022

दिल्ली. मौसम विभाग ने दक्षिण अंडमान सागर में एक चक्रवात के सक्रिय होने की संभावना जताई है. मौसम विभाग के चक्रवात के कारण 5 दिसंबर तक दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और इससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है और इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढऩे की संभावना है. इसके बाद ये 7 दिसंबर की सुबह तकबंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्व पर केंद्रित हो सकता है. इसके बाद इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढऩा जारी रहने और 8 दिसंबर की सुबह तक उत्तर तमिलनाडु-पुडुचेरी और आसपास के दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों के पास बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी तक पहुंचने की संभावना है.

मौसम विभाग ने कहा कि इसके कारण 5 दिसंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. जबकि 8 दिसंबर को उत्तरी तमिलनाडु और पुडुचेरी और आसपास के दक्षिण आंध्र प्रदेश में भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ अधिकांश स्थानों पर बारिश होने की संभावना है.अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और अंडमान सागर में 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से लेकर 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.

जबकि 5 और 6 दिसंबर को दक्षिण पूवज़् बंगाल की खाड़ी में तेज हवाएं (45-55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से) चलने की संभावना है. 6 और 7 दिसंबर को दक्षिण पश्चिम और उससे सटे दक्षिण पूवज़् बंगाल की खाड़ी के ऊपर तूफान का असर देखा जा सकता है. मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे 4 और 5 दिसंबर को अंडमान सागर में न जाएं. वहीं अगले 24 घंटों के दौरान देश के पूर्वी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होने की संभावना है. उसके बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी.
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

उमर खालिद और खालिद सैफी को दिल्ली दंगे से जुड़े मामले में कोर्ट ने किया बरी

सर्दियों में घूमने का है प्लान तो करें दिल्ली की इन जगहों की सैर

दिल्ली में नगर निगम चुनाव के मद्देजनर 3 दिन शराब की बिक्री पर रोक, आज से ड्राई डे की शुरुआत

Leave a Reply