महाराष्ट्र-कर्नाटक के बीच सीमा विवाद बढ़ा, सीएम बोम्मई ने दी चेतावनी, वहां के मंत्री राज्य में प्रवेश नहीं करें, अन्यथा होगी कार्रवाई

महाराष्ट्र-कर्नाटक के बीच सीमा विवाद बढ़ा, सीएम बोम्मई ने दी चेतावनी, वहां के मंत्री राज्य में प्रवेश नहीं करें, अन्यथा होगी कार्रवाई

प्रेषित समय :16:55:26 PM / Mon, Dec 5th, 2022

बेंगलुरु. महाराष्ट्र-कर्नाटक के बीच सीमा विवाद के मुद्दे के बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने महाराष्ट्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर उनके मंत्रियों ने कर्नाटक के बेलगावी में प्रवेश की कोशिश की तो उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

सोमवार को मीडिया से बात करते हुए बोम्मई ने कहा कि वह इस मामले में महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे से बात करेंगे और अपने मंत्रियों को बेलगावी नहीं भेजने के लिए कहेंगे. उन्होंने कहा, इन मंत्रियों के दौरे से यहां कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सीमावर्ती इलाके में उन्होंने अधिकारियों को सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं.

बता दें, दोनों राज्यों में सीमा विवाद के बीच महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रकांत पाटिल और शंभुराज देसाई का कल यानी छह दिसंबर को कर्नाटक के बेलगावी दौरान प्रस्तावित है. इस दौरान वे महाराष्ट्र एकीकरण समिति (एमईएस) के कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और सीमा विवाद पर उनके साथ बातचीत करेंगे. पहले दोनों मंत्रियों को तीन दिसंबर को बेलागवी दौरा प्रस्तावित था.
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

महाराष्ट्र: नासिक में आश्रम संचालक पर 6 लड़कियों ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

महाराष्ट्र: मुस्लिम लड़की संग था हिंदू लड़के का अफेयर, भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला

महाराष्ट्र के शख्स ने श्मशान घाट में मनाया जन्मदिन, केक के अलावा बिरयानी भी बांटी

Leave a Reply