आस्ट्रेलिया से जबलपुर पहुंची महिला निकली कोरोना पाजिटिव..!

आस्ट्रेलिया से जबलपुर पहुंची महिला निकली कोरोना पाजिटिव..!

प्रेषित समय :22:21:41 PM / Thu, Jan 5th, 2023

पलपल संवाददाता, जबलपुर. मध्यप्रदेश के जबलपुर में कोरोना को लेकर एक बार फिर लोगों में दहशत व्याप्त है. आस्ट्रेलिया से जबलपुर पहुंची महिला ने जब अपना टेस्ट कराया तो वह पाजिटिव निकली. महिला की टेस्ट रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद उसे होम आइसोलेशन में रखा गया है. 

                                  सूत्रों के अनुसार आस्ट्रेलिया से महिला मुम्बई पहुंची. इसके बाद जबलपुर पहुंची 38 वर्षीय महिला का टेस्ट कराया गया. जिसपर महिला की रिपोर्ट पाजिटिव आई. महिला की रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हे होम आइसोलेशन में ही रखा है. खबर है कि कोरोना पाजिटिव आई महिला छुट्टियां होने के कारण जबलपुर आई है. इसके पहले भी एक और महिला कोरोना पाजिटिव आई थी.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

जबलपुर : सड़क दुर्घटना में मेडिकल छात्रा की दर्दनाक मौत, साथी छात्र घायल, ट्रक में फंसकर घिसटती चली गई

जबलपुर में कक्षा पहली से पांचवी तक तीन दिन का अवकाश घोषित

जबलपुर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा, सेवा की आड़ में धर्मान्तरण नहीं चलने देगें

Leave a Reply