आज का दिनः रविवार, 12 मार्च 2023, जीवन में खुशी के रंगों के लिए अपने इष्टदेव के संग मनाएं रंग पंचमी!

आज का दिनः रविवार, 12 मार्च 2023, जीवन में खुशी के रंगों के लिए अपने इष्टदेव के संग मनाएं रंग पंचमी!

प्रेषित समय :21:04:47 PM / Sat, Mar 11th, 2023

- प्रदीप लक्ष्मीनारायण द्विवेदी
* रंग पंचमी का पर्व प्रमुखता से महाराष्ट्र, गुजरात आदि राज्यों के साथ देश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्साहपूर्वक मनाया जाता है.
* यह होली पर्व के बाद पांचवां दिन है जब वातावरण में विभिन्न रंगों को उड़ा कर देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है, खासकर इष्टदेव को विविध रंग अर्पित कर जीवन में खुशी के रंग भरने की कामना की जाती है.
* इस अवसर पर कई क्षेत्रों में अकारक ग्रहों से संबंधित रंग इष्टदेव के चरणों में अर्पित करके उनसे उस ग्रह विशेष के कुप्रभाव से मुक्ति के लिए प्रार्थना की जाती है जैसे मंगल के कुप्रभाव से मुक्ति के लिए लाल रंग तो शनि के कुप्रभाव से मुक्ति के लिए नीला रंग, गुरु के लिए पीला रंग तो शुक्र के लिए गुलाबी रंग, बुध के लिए हरा रंग तो चन्द्र के लिए सफेद रंग चरणार्पित किया जाता है!
शुभ ग्रह साकार करेंगे सात रंग के सपने!
* हर रंग किसी-न-किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है इसलिए रंगों के सद्उपयोग से शुभत्व की वृद्धि होती है.
* कारक ग्रहों के रंगों का उपयोग लाभप्रद है तो अकारक ग्रहों के रंगों से दूरी से अशुभ प्रभाव में कमी होती है.
* हर व्यक्ति के लिए लाभप्रद रंगों की जानकारी जन्म पत्रिका के कारक ग्रहों के सापेक्ष प्राप्त की जा सकती है तो नुकसानदायक रंगों की जानकारी अकारक ग्रहों के सापेक्ष प्राप्त की जा सकती है.
* व्यक्ति अपने अनुभव के आधार पर भी रंगों की जानकारी प्राप्त कर सकता है.
* पारदर्शी रंग संबंधित ग्रहों का प्रभाव बढ़ाते हैं तो अपारदर्शी रंग संबंधित ग्रहों का असर कम करते हैं जैसे लाल रंग का कांच जीवन में मंगल का प्रभाव बढ़ाता है तो घर की बाहरी दीवारों पर लाल रंग मंगल का असर कम करता है!
* प्रमुख रूप से ग्रहों से संबंधित रंग इस प्रकार से हैं...
* सूर्य... ताम्रवर्ण, चन्द्र... सफेद, मंगल... लाल, बुध... हरा, गुरु... पीला, शुक्र... चमकीला सफेद/गुलाबी, शनि... काला, राहु... आसमानी, केतु... धुम्रवर्ण 
*  इन रंगों के मेल से बननेवाले रंग ग्रहों के संयुक्त प्रभाव को दर्शाते है!
श्री त्रिपुरा सुंदरी पंचांग- 12 मार्च 2023
*  रंग पञ्चमी, विंछुड़ो
* शक संवत 1944, विक्रम संवत 2080, मास- पूर्णिमांत चैत्र, मास- अमांत फाल्गुन
* तिथि पंचमी - 22:04:17 तक, नक्षत्र स्वाति- 08:00:33 तक, करण कौलव- 10:10:05 तक, तैतिल- 22:04:17 तक, पक्ष कृष्ण, योग व्याघात- 18:40:35 तक, वार रविवार
* शुभ मुहूर्त अभिजीत- 12:18 से 13:06
* राहुकाल- 17:10 से 18:40
* दिशाशूल- पश्चिम
* ताराबल- अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद
* चन्द्र राशि तुला
* उत्तम चन्द्रबल- मेष, वृषभ, सिंह, तुला, धनु, मकर
* मीन राशि में जन्मे लोगो के लिए अष्टम चन्द्र
रविवार का चौघडिय़ा-
दिन का चौघडिय़ा                रात्रि का चौघडिय़ा
पहला- उद्वेग                           पहला- शुभ
दूसरा- चर                             दूसरा- अमृत
तीसरा- लाभ                           तीसरा- चर
चौथा- अमृत                           चौथा- रोग
पांचवां- काल                         पांचवां- काल
छठा- शुभ                              छठा- लाभ
सातवां- रोग                          सातवां- उद्वेग
आठवां- उद्वेग                        आठवां- शुभ
* चौघडिय़ा का उपयोग कोई नया कार्य शुरू करने के लिए शुभ समय देखने के लिए किया जाता है.
* दिन का चौघडिय़ा- अपने शहर में सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच के समय को बराबर आठ भागों में बांट लें और हर भाग का चौघडिय़ा देखें.
* रात का चौघडिय़ा- अपने शहर में सूर्यास्त से अगले दिन सूर्योदय के बीच के समय को बराबर आठ भागों में बांट लें और हर भाग का चौघडिय़ा देखें.
* अमृत, शुभ, लाभ और चर, इन चार चौघडिय़ाओं को अच्छा माना जाता है और शेष तीन चौघडिय़ाओं- रोग, काल और उद्वेग, को उपयुक्त नहीं माना जाता है.
* यहां दी जा रही जानकारियां संदर्भ हेतु हैं, स्थानीय परंपराओं और धर्मगुरु-ज्योतिर्विद् के निर्देशानुसार इनका उपयोग कर सकते हैं.
* अपने ज्ञान के प्रदर्शन एवं दूसरे के ज्ञान की परीक्षा में समय व्यर्थ न गंवाएं क्योंकि ज्ञान अनंत है और जीवन का अंत है!

- आज का राशिफल -
मेष राशि:- किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा. शासन सत्ता का सहयोग रहेगा. पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा.

उपाय:- भगवती दुर्गा को लाल चुनरी अर्पित करें.

वृष राशि:- आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. संतान के दायित्व की पूर्ति होगी. किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी. रिश्तों में मधुरता आएगी.

उपाय:- मस्तक पर हल्दी का तिलक लगाएं.

मिथुन राशि:- स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है. बुध के मार्गी होने से पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी. व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा.

उपाय:- शिव परिवार की पूजा करें.

कर्क राशि:- संतान के दायित्व की पूर्ति होगी. आार्थिक पक्ष मजबूत होगा. उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी. रिश्तों में निकटता आएगी. रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे.

उपाय:- भगवान कार्तिकेय की पूजा करें.

सिंह राशि:- पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. महिला राजनेता का सहयोग मिलेगा. निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे. उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी. जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी.

उपाय:- भगवान श्रीगणेश की पूजा कर घर से निकलें.

कन्या राशि:- बुध के मार्गी होने से आत्मबल में वृद्धि होगी. सामाजिक कायोर् में रुचि लेंगे. आर्थिक और व्यावसायिक पक्ष मजबूत होगा. उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी.

उपाय:- पूजा स्थान पर पानी से भरा तांबे का कलश रखें. …

तुला राशि:- स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है. भागदौड़ रहेगी. पारिवारिक कायोर् में रुचि लेंगे. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी.

उपाय:- पक्षियों के लिए छत पर दाना डालें.

वृश्चिक राशि:- ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा. उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी. सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे. व्यक्ति विशेष का सहयोग रहेगा. रिश्तों में मधुरता आएगी.

उपाय:- घर के बाहर हल्दी से स्वस्तिक बनाएं.

धनु राशि:- शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा. किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी.सामाजिक कायोर् में रुचि लेंगे. मधुर संबंध बनेंगे.

उपाय:- किसी कांटेदार पौधे जैसे कैक्टस में पानी डालें.

मकर राशि:- पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी, लेकिन जीवनसाथी के कारण तनाव रहेगा. वाणी पर संयम रखें.

उपाय:- हल्दी, केसर और चंदन मिलाकर लक्ष्मीजी को तिलक लगाएं.

कुम्भ राशि:- व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी. स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. रिश्तों में मधुरता आएगी. रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं.

उपाय:- भगवान श्रीगणेश की पूजा कर घर से निकलें.

मीन राशि:- पारिवारिक जीवन सुखमय होगा. धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी. सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे. किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी.

उपाय:- गुरु को पीले वस्त्र भेंट करें.
 *आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ) वाट्सएप नम्बर 9131366453 
* यहां राशिफल चन्द्र के गोचर पर आधारित है, व्यक्तिगत जन्म के ग्रह और अन्य ग्रहों के गोचर के कारण शुभाशुभ परिणामों में कमी-वृद्धि संभव है, इसलिए अच्छे समय का सद्उपयोग करें और खराब समय में सतर्क रहें.- 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

पार्थिव श्रीगणेश पूजन का महत्त्व विधि

पूजन में ध्यान रखने योग्य सामान्य नियम और सावधानियां

तिथियों और नक्षत्रों का और उनके देवता तथा उनके पूजन का फल

Leave a Reply