बेंगलुरु. कर्नाटक हाईकोर्ट में एक अजीब मामला देखने को मिला है. दरअसल, हत्या के एक मामले में दोषी ठहराए जा चुके कैदी को कोर्ट ने शादी के लिए 15 दिन की पैरोल दी है. किसी सजायाफ्ता को शादी के लिए पैरोल देने का यह काफी अनोखा मामला है. शख्स की मां और उसकी प्रेमिका ने कोर्ट में पैरोल के लिए याचिका डाली थी. याचिका में कहा गया कि महिला की शादी किसी और से हो जाएगी इसलिए आनंद को पैरोल दी जाए ताकि वह उससे शादी कर सके. न्यायमूर्ति एम नागप्रसन्ना ने इसे एक असाधारण स्थिति के रूप में माना, जिन्होंने दोषी आनंद को पैरोल का वारंट दिया.
सरकारी वकील ने पैरोल का विरोध करते हुए कहा, शादी करने के लिए पैरोल देने का कोई प्रावधान नहीं है. उन्होंने कहा कि अगर शादी किसी और की होती जिसमें हिरासत में लिया गया व्यक्ति शामिल होना चाहता, तो परिस्थिति अलग होती. वहीं, अदालत ने कहा, अतिरिक्त सरकारी अधिवक्ता के अनुसार, जेल नियमावली के खंड 636 के तहत पैरोल का अधिकार इस व्यक्ति को नहीं मिल सकता. जेल नियमावली के खंड 636 का उप-खंड 12 संस्थान के प्रमुख को किसी भी अन्य असाधारण परिस्थितियों में पैरोल देने का अधिकार देता है. इसलिए अदालत इसे एक असाधारण परिस्थिति मानते हुए व्यक्ति को पैरोल देने को कहती है.
यह है पूरा मामला
दरअसल, कर्नाटक में आनंद नाम के एक युवक को हत्या के मामले में कोर्ट से 10 साल की सजा मिली हुई है. वह इन दिनों बेंगलुरु केंद्रीय जेल में सजा काट रहा है. आनंद की मां रत्नम्मा और उनकी मंगेतर जी. नीता ने पिछले दिनों कर्नाटक हाईकोर्ट में आपातकालीन पैरोल की मांग को लेकर याचिका दायर की थी.
प्रेमिका की गुहार
नीता ने याचिका में कहा था कि उसकी शादी किसी और से हो जाएगी और इसलिए आनंद को उससे शादी करने के लिए पैरोल दी जानी चाहिए. याचिका में कहा गया कि वह पिछले नौ साल से आनंद से प्यार करती है और अदालत से गुहार लगाई कि की उसे शादी के करने के लिए, पैरोल पर रिहा कर दे. वहीं, रत्नम्मा (कैदी की मां) ने अपनी दलील में कहा कि उनके दोनों बेटे जेल में हैं. वह बुजुर्ग हैं और कई बीमारियों से पीडि़त हैं. उनकी यह इच्छा है कि आनंद नीता से शादी करे. वह अपने वंश को बढ़ता देखना चाहती हैं.
अदालत ने दी पैरोल
अदालत ने परप्पना अग्रहारा केंद्रीय कारागार के जेल उप महानिरीक्षक और मुख्य पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया, याचिकाकर्ता की अपील पर गौर करें और आनंद को पांच अप्रैल 2023 को पूर्वाह्न से 20 अप्रैल 2023 की शाम तक पैरोल पर रिहा किया जाए.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-कर्नाटक में कांग्रेस अपने दम पर चुनाव लड़ेगी, 5 अप्रैल को राहुल गांधीा का दौरा
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान, 10 मई को वोटिंग; 13 मई को नतीजे
कर्नाटक में जातिगत आरक्षण पर जमकर मचा बवाल, सड़कों पर उतरे बंजारा और भोवी समाज के लोग
कर्नाटक : पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा के घर और कार्यालय पर पथराव, यह है कारण, भारी फोर्स तैनात
Leave a Reply