जबलपुर में 12 जून को जनसभा को संबोधित करेगी प्रियंका गांधी, महाकौशल से विधानसभा चुनाव का होगा शंखनाद

जबलपुर में 12 जून को जनसभा को संबोधित करेगी प्रियंका गांधी, महाकौशल से विधानसभा चुनाव का होगा शंखनाद

प्रेषित समय :20:40:57 PM / Tue, Jun 6th, 2023

पलपल संवाददाता, जबलपुर. मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज होती जा रही है. कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय महासचित प्रियंका गांधी का 12 जून को जबलपुर आगमन हो रहा है. वे यहां पर नर्मदा पूजन के बाद एक जनसभा को संबोधित करेगी. प्रियंका गांधी के आगमन को लेकर आज मानस भवन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने एक बैठक की है. जिसमें प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर विभिन्न बिन्दुओं पर विचार विमर्श किया गया.

बताया जाता है कि एमपी में भाजपा हो या कांग्रेस  दोनों ही दलों के लिए महाकौशल का अह्म रोल रहा है. दोनों दलों में किसी भी दल की सरकार बनती है तो महाकौशल की 38 सीटों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है. इस बार भी दोनों ही पार्टियोंं के वरिष्ठ नेताओं की नजर महाकौशल क्षेत्र की इन सीटों पर है. 2018 के चुनाव में कांग्रेस को महाकौशल से खासी जीत मिली थी. कांग्रेस इस बार भी जीत के आंकड़े को बढ़ाने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है. वहीं भाजपा ने भी महाकौशल में अपनी सारी ताकत लगा दी है, लगातार कार्यक्रम किए जा रहे है जिससे जनता को अपनी ओर आकर्षित किया जा सके. महाकौशल से चुनाव का शंखनाद करने के लिए प्रियंका गांधी का जबलपुर आगमन हो रहा है, इस दौरान उनका एक रोड शो भी होगा.

उनकी जनसभा व रोड शो में प्रदेशभर से वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं का बड़ी संख्या में जबलपुर आगमन  होगा. शहर में यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो, इस बात का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा. प्रियंका गांधी जबलपुर आगमन पर सुबह 10.30 बजे गौरीघाट में नर्मदा जी की आरती में शामिल होगी, इसके बाद शहीद स्मारक में एक विशाल जनसभा  को संबोधित करेगी. नारी सम्मान योजना की औपचारिक शुरुआत करते हुए महिला मार्च के जरिए भी कांग्रेस शक्ति प्रदर्शन करेंगी. प्रियंका गांधी के आगमन को लेकर कांग्रेसजनों की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें पूर्व मंत्री तरुण भनोत, लखन घनघोरिया, विधायक संजय यादव, नगर अध्यक्ष और महापौर जगत बहादुर अन्नू, ग्रामीण अध्यक्ष नीलेश जैन समेत युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस और एनएसयूआई के पदाधिकारी मौजूद रहें.

इनका भी होगा आगमन-
प्रियंका गांधी के अलावा राष्ट्रीय महासचिव जेपी अग्रवाल, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह, अजय सिंह राहुल, महिला प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे, सेवादल प्रदेश अध्यक्ष योगेश यादव भी कार्यक्रम में शामिल होंगे.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

21 जून योग दिवस पर जबलपुर आ सकते है पीएम नरेन्द्र मोदी, प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

राजस्थान-तेलंगाना से वाहन खरीदकर फर्जी तरीके से जबलपुर में बेचने वाले तीन युवक गिरफ्तार, दो कार, एक दो पहिया बरामद

जबलपुर शक्ति टास्क फोर्स की कार्रवाई: मंदिर परिसर में नशा करने मना करने पर महिलाओं से भिड़े युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

जबलपुर में ISIS के बड़े नेटवर्क का खुलासा, गिरफ्तार तीन आरोपियों को भोपाल की NIA कोर्ट में पेश कर 7 दिन का रिमांड लिया

एमपी के जबलपुर में 6 जगह NIA का छापा

पश्चिम मध्य रेलवे की सीएसबीएफ की मीटिंग जबलपुर में सम्पन्न, कर्मचारियों के हित में हुए कई निर्णय

Leave a Reply