Chhattisgarh: विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने पहली लिस्ट जारी की, 21 उम्मीदवार शामिल

Chhattisgarh: विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने पहली लिस्ट जारी की, 21 उम्मीदवार शामिल

प्रेषित समय :17:12:43 PM / Thu, Aug 17th, 2023

रायपुर. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 21 विधानसभा क्षेत्र के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. बता दें भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक जेपी नड्डा के अध्यक्षता में की गई है. बता दें कि इस साल के अंत में छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इसके लिए सभी प्रमुख पार्टियां अपनी ताकत झोंकने में जुटी हुई है. इसी कड़ी में अब बीजेपी ने अपने पहले 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है.

ये हैं 21 उम्मीदवार

इसमें प्रेम नगर से भूलन सिंह मरावी, भटगांव से लक्ष्मी राजवाड़े, प्रतापपुर (एसटी) से शकुंतला सिंह, रामानुजगंज (एसटी) से रामविचार नेताम, लुंद्र (एसटी) से प्रबोज भींज, खरसिया से महेश साहू, धर्मजागढ़ (एसटी) से हरिश्चंद्र राठिया, कोरबा से लखन लाल देवांगन, मरवाही (एसटी) से प्रणव कुमार मर पच्ची, सरायपाली (एससी) से सरला कोसरिया, खल्लारी से अलका चंद्राकर, अभनपुर से इंद्र कुमार साहू, राजिम से रोहित साहू, सिवाहा (एसटी) से श्रवण मरकाम, दौंडीलोहारा (एसटी) से देव लाल हलवा ठाकुर, पाटन से विजय बघेल (सांसद), खैरागढ़ से विक्रम सिंह, खुज्जी से गीता घटी साहू, मौला मानपुर (एसटी) से संजीव साहा, कांकेर (एसटी) से आसाराम नेताम, बस्तर (एसटी) से मनीराम कश्यप शामिल हैं.

उम्मीदवारों की लिस्ट में 5 महिलाएं शामिल

पाटन विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ बीजेपी ने सांसद विजय बघेल को अपना प्रत्याशी चुना है. वहीं खरसिया से इस बार ओ पी चौधरी नहीं लड़ेंगे. बता दें बीजेपी की इस पहली लिस्ट में पांच महिलाएं को भी शामिल किया गया है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस-भाजपा नेताओं की सक्रियता बढ़ी, 20 अगस्त को अमित शाह, 26 को खडग़े, 2 सितम्बर को राहुल गांधी का होगा आगमन

छत्तीसगढ़ : स्वतंत्रता दिवस से पहले नक्सलियों ने मचाया उत्पात, बीजापुर में काटी सड़कें, फेंके बैनर-पोस्टर

छत्तीसगढ़ के कोरबा में भूकंप के झटके, 3.6 दर्ज हुई तीव्रता, जान-माल के नुकसान की खबर नहीं

बेंगलुरु में बंधक बनाए गए छत्तीसगढ़ के नौ मजदूर को पुलिस ने किया बरामद