चंद्रयान 3 का मज़ाक उड़ाने के मामले में प्रकाश राज की बढ़ी मुश्किलें, एफआईआर दर्ज

चंद्रयान 3 का मज़ाक उड़ाने के मामले में प्रकाश राज की बढ़ी मुश्किलें, एफआईआर दर्ज

प्रेषित समय :15:03:08 PM / Tue, Aug 22nd, 2023

बेंगलुरु. साउथ के मशहूर अभिनेता प्रकाश राज के खिलाफ केस दर्ज हुआ है. हाल ही में प्रकाश राज ने ट्विटर पर चंद्रयान 3 को लेकर एक पोस्ट शेयर किया था. इस पोस्ट को लेकर बवाल मच गया था और आरोप लगा कि प्रकाश राज ने चंद्रयान-3 मिशन का मज़ाक उड़ाया है. इसी मामले में अब बागलकोट के बानाहाट्टी पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है.

आपको बता दें प्रकाश राज ने रविवार को ट्विटर पर शर्ट और लुंगी पहने एक आदमी की कार्टून पिक्चर शेयर की थी, जिसमें वो चाय डाल रहा था. इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए प्रकाश राज ने लिखा था, चंद्रयान से अभी पहला दृश्य आया. प्रकाश राज ने लिखा, जो लोग सिर्फ नकारात्मक चीजें देखते हैं उन्हें वही दिखता है. मैं आर्मस्ट्रांग के समय में हमारे केरल चायवाला को जश्न मनाते हुए दिखा रहा था-ट्रोल्स ने किस चायवाले को देखा? अगर आपको कोई मज़ाक समझ नहीं आया तो ये आपके ऊपर मज़ाक है.

इस तस्वीर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर प्रकाश राज की जमकर आलोचना होने लगी. लोगों ने कहा कि चंद्रयान-3 मिशन देश के गौरव से जुड़ा है, जिसका प्रकाश राज मज़ाक बना रहे हैं. इसरो के अनुसार चंद्रयान-3 कल यानि 23 अगस्त को करीब 18.04 बजे पर उतरने के लिए तैयार है.

एक्टर प्रकाश राज के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर सिंघम से लेकर वॉन्टेड और दबंग जैसी हिट फिल्मों में नजऱ आ चुके हैं. प्रकाश राज साउथ के जाने माने एक्टर हैं. बॉलीवुड फिल्मों में उन्हें विलेन की भूमिका में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है. उनकी दमदार एक्टिंग के लाखों फैंस हैं.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

चंद्रयान-3: इसरो का लेटेस्ट अपडेट, चंद्रमा के और पास पहुंचा भारत, चौथी बार बदली ऑर्बिट

चंद्रमा के और करीब पहुंचा चंद्रयान-3, तीसरी कक्षा में हुई सफल एंट्री

चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की बाहरी कक्षा में किया प्रवेश, अब सिर्फ लैंडिंग बाकी

चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग, पृथ्वी की कक्षा में पहुंचा, 40 दिन बाद चांद पर उतरेगा, इसरो चीफ ने यह कहा

चंद्रयान-3 : चांद से धरती का हाल बताएगा, सुलझाएगा अंतरिक्ष की गुत्‍थी

चंद्रयान-2 को मिली बड़ी कामयाबी, इसरो ने पहली बार चांद की सतह पर बड़ी मात्रा में सोडियम को खोजा

चंद्रयान-2 की बड़ी कामयाबी, चांद पर पानी के अणुओं की मौजूदगी का पता लगाया