झारखंड: चंपई सरकार में फंसा पेंच, कांग्रेस के 12 MLA नाराज, खड़गे से करेंगे सीएम चंपई मुलाकात

झारखंड: चंपई सरकार में फंसा पेंच, कांग्रेस के 12 MLA नाराज, खड़गे से करेंगे सीएम चंपई मुलाकात

प्रेषित समय :11:55:02 AM / Sun, Feb 18th, 2024
Reporter : reporternamegoeshere
Whatsapp Channel

रांची. झारखंड में चंपई सरकार फंस गई है. मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद मंत्री पद न मिलने से कई कांग्रेस विधायक नाराज हैं.  ये विधायक नई दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं. नाराज विधायकों में अनूप सिंह, दीपिका पांडे, अंबा प्रसाद, राजेश कश्यप, नमन विक्सल कोंगाडी, उमा शंकर अकेला, इरफान अंसारी और सोना राम सिंकू हैं. झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भी शनिवार देर शाम दिल्ली पहुंचे हैं.  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ठाकुर ने शनिवार को कहा कि सीएम सोरेन कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात करेंगे. बता दें, मंत्रिमंडल का हिस्सा नहीं होने को लेकर नाराज कुछ विधायक खरगे के साथ अपनी समस्याओं पर चर्चा करने के लिए दिल्ली में हैं. 

कांग्रेस के 17 में से 12 विधायकों की शनिवार को रांची में सीक्रेट मीटिंग हुई। इन विधायकों की ओर से पहले ही यह चेतावनी दी गई है कि यदि कांग्रेस कोटे के चार मंत्रियों को बदला नहीं गया, तो वे बजट सत्र के दौरान झारखंड से बाहर चले जाएंगे। नाराज कांग्रेस विधायक जल्द ही पार्टी आलाकमान से मिलने के लिए दिल्ली भी जा सकते हैं। दूसरी तरफ सीएम चंपाई सोरेन शनिवार को दिल्ली के लिए रवाना हुए। चंपाई सोरेन के साथ जेएमएम के वरिष्ठ नेता विनोद कुमार पांडेय, सुप्रियो भट्टाचार्य और विधायक सुदिव्य कुमार सोनू भी दिल्ली गए हैं।

वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी दिल्ली गए हैं। सीएम चंपाई सोरेन सरकार गठन के बाद पहली बार दिल्ली गए हैं। वे दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात कर सकते हैं। इस मुलाकात के दौरान झारखंड कांग्रेस विधायकों की नाराजगी के अलावा लोकसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे के मुद्दे पर भी चर्चा होने की संभावना हैं।
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

झारखंड: हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से फिलहाल राहत नहीं, ईडी को जवाब के लिए और मिला वक्त

झारखंड में जघन्य वारदात: 3 भाइयों को कुल्हाड़ी से काटा, मामूली बात पर बिछा दी लाशें

झारखंड से सबक ले महाराष्ट्र का विपक्ष