नई दिल्ली. यदि आपने अपनी कार के फास्टैग की बैंक से KYC अपडेट नहीं कराई है तो आज ही करा लीजिए. अन्यथा आज के बाद बिना केवायसी वाले फास्टैग को बैंक डीएक्टिव या ब्लैकलिस्ट कर देंगे. इसके बाद फास्टैग में बैलेंस होने के बावजूद पेमेंट नहीं होगा.
एनएचएआई ने फास्टैग कस्टमर्स से भारतीय रिजर्व बैंक के नियमों के अनुसार फास्टैग के लिए केवायसी प्रक्रिया को पूरा करने को कहा है ताकि बिना किसी परेशानी के फास्टैग की सुविधा मिलती रहे. कस्टमर्स अब एक गाड़ी में सिर्फ एक फास्टैग यूज कर सकेंगे. फास्टैग यूजर्स को एक वाहन एक फास्टैग नीति का पालन करना होगा. पहले जारी किए गए सभी फास्टैग को अपने संबंधित बैंकों को वापस करना होगा. अब सिर्फ नए फास्टैग अकाउंट एक्टिव रहेंगे. फास्टैग से टोल वसूलने के लिए टोल प्लाजा के वेटिंग टाइम को कम करने और पारदर्शिता लाने के लिए एक वाहन एक फास्टैग अभियान शुरू किया है. कहा जा रहा है कि एनएचएआई ने यह पहल एक गाड़ी के लिए कई फास्टैग जारी करने और आरबीआई के नियमों का उल्लंघन कर बिना फास्टैग जारी किए जाने की हालिया रिपोर्टों के जवाब में की है. गौरतलब है कि फास्टैग एक प्रकार का टैग या स्टिकर होता है. यह वाहन की विंडस्क्रीन पर लगा हुआ होता है.
फास्टैग रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन तकनीक पर काम करता है. इस तकनीक के जरिए टोल प्लाजा पर लगे कैमरे स्टिकर के बार-कोड को स्कैन कर लेते हैं और टोल फीस अपनेआप फास्टैग के वॉलेट से कट जाती है. फास्टैग के इस्तेमाल से वाहन चालक को टोल टैक्स के भुगतान के लिए रुकना नहीं पड़ता है. टोल प्लाजा पर लगने वाले समय में कमी और यात्रा को सुगम बनाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है. देश के किसी भी टोल प्लाजा से आप फास्टैग खरीद सकते हैं. इसके अलावा एक्सिस बैंक, कोटक बैंक की ब्रांच से भी आप इसे खरीद सकते हैं. पेटीएम, अमेजन, गूगल पे जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से भी आप इसे खरीद सकते हैं. फास्टैग अकाउंट को इस ऐप से लिंक करके पेमेंट भी कर सकते हैं. आप चाहें तो अपने बैंक अकाउंट को इस ऐप से लिंक कर सकते हैं. इससे जब भी आप किसी टोल प्लाजा से गुजरेंगे तो टोल टैक्स आपके अकाउंट से कट जाएगा. फास्टैग खरीदते समय आपके पास गाड़ी का रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट होना जरूरी है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-'दिल्ली चलो’ मार्च दो दिनों के लिए स्थगित, 1 प्रदर्शनकारी सहित 3 पुलिसकर्मियों की मौत
14 हजार किसान आज दिल्ली कूच के लिए दिखाएंगे दम, 1200 ट्रैक्टर ट्रॉलियां, 300 कारों का काफिला
सरकार की बात नहीं माने किसान, 21 फरवरी को 'दिल्ली कूच' का ऐलान