ओएमजी : सुहागरात भी नहीं मना सका, दुल्हन ने कर दिया बड़ा कांड, दूल्हा पहुंच गया थाना

ओएमजी: सुहागरात भी नहीं मना सका, दुल्हन ने कर दिया बड़ा कांड, दूल्हा पहुंच गया थाना

प्रेषित समय :15:55:11 PM / Sun, Mar 3rd, 2024
Reporter : reporternamegoeshere
Whatsapp Channel

बागपत.उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां दुल्हन द्वारा ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है. पहले तो दुल्हन शादी के बाद करीब तीन दिनों तक दूल्हे को अपने आसपास फटकने नहीं दिया और फिर चौथे दिन रात में ही लाखों रुपये की नगदी और जेवर लेकर फरार हो गई. पीडि़त दूल्हे ने कोतवाली में तहरीर देते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. कस्बे में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है.

दरअसल, युवक बेरोजगार था और इसके चलते उसकी शादी नहीं हो पा रही थी. पिछले महीने उसने कस्बे के ही एक व्यक्ति से शादी करने को कहा. उसने उसकी मुलाकात हरियाणा के यमुनानगर में लुटेरी दुल्हन के परिजनों से करा दी. इस दौरान यह तय हुआ था कि दोनों की कोर्ट मैरिज होगी. शादी का पूरा खर्च युवक ही उठाएगा. इसके बाद उसने 27 फरवरी को कोर्ट मैरिज कर ली. तीन दिन दुल्हन घर पर रही. लेकिन बहाने कर उससे दूरी बनाई रही.

फिर एक मार्च को वह घर से नगदी और जेवर लेकर फरार हो गई. युवक का आरोप है कि वह घर से डेढ़ लाख रुपये की नगदी सोने का गले का हार, अंगूठी, कानों के कुंडल, चांदी की पाजेब और छल्ला आदि जेवरात ले गई. वहीं घटना को लेकर कोतवाली थाना प्रभारी राजबीर सिंह का कहना है कि मामले की तहरीर मिल गई है. फरार दुल्हन की तलाश शुरू कर दी गई है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

#RajyasabhaElection उत्तर प्रदेश में राज्यसभा और लोकसभा के चुनाव किसके लिए चुनौती?

उत्तर प्रदेश: जुमे की नमाज से पहले छावनी में तब्दील ज्ञानवापी, हाई अलर्ट घोषित

#Elections2024 उत्तर प्रदेश में उलझा है सियासी समीकरण, नहीं सुलझा तो बीजेपी को फायदा होगा, सपा को बड़ा नुकसान होगा?