#SankashtiChaturthi आज का दिनः गुरुवार, 25 अप्रैल 2024, श्रीगणेश की शुभ दृष्टि जीवन की सारी बाधाएं दूर करेगी!

#SankashtiChaturthi आज का दिनः गुरुवार, 25 अप्रैल 2024, श्रीगणेश की शुभ दृष्टि जीवन की सारी बाधाएं दूर करेगी!

प्रेषित समय :20:18:38 PM / Wed, Apr 24th, 2024
Reporter : reporternamegoeshere
Whatsapp Channel

- प्रदीप लक्ष्मीनारायण द्विवेदी (व्हाट्सएप- 8875863494)
* विकट संकष्टी चतुर्थी - शनिवार, 27 अप्रैल 2024
* संकष्टी के दिन चन्द्रोदय - 22:15, 27 अप्रैल 2024
* चतुर्थी तिथि प्रारम्भ - 27 अप्रैल 2024  को 08:17 बजे
* चतुर्थी तिथि समाप्त - 28 अप्रैल 2024  को 08:21 बजे

॥ श्रीगणेश आरती ॥
सुखकर्ता दुःखहर्ता वार्ता विघ्नाची।
नुरवी पुरवी प्रेम कृपा जयाची।
सर्वांगी सुन्दर उटि शेंदुराची।
कण्ठी झळके माळ मुक्ताफळांची॥
जय देव जय देव जय मंगलमूर्ति।
दर्शनमात्रे मनकामना पुरती॥
रत्नखचित फरा तुज गौरीकुमरा।
चन्दनाची उटि कुंकुमकेशरा।
हिरे जड़ित मुकुट शोभतो बरा।
रुणझुणती नूपुरे चरणी घागरिया॥
जय देव जय देव जय मंगलमूर्ति।
दर्शनमात्रे मनकामना पुरती॥
लम्बोदर पीताम्बर फणिवर बन्धना।
सरळ सोण्ड वक्रतुण्ड त्रिनयना।
दास रामाचा वाट पाहे सदना।
संकटी पावावे निर्वाणीरक्षावे सुरवरवन्दना॥
जय देव जय देव जय मंगलमूर्ति।
दर्शनमात्रे मनकामना पुरती॥

* चतुर्थी के अवसर पर श्री गणेश की आराधना जीवन में विजय की पताका फहराती है। इस दिन सच्चे मन से भगवान श्री गणेश की पूजा करें, लडुवन का भोग लगाएं, श्री गणेश कृपा की कामना के साथ दूब अर्पित करें, सामर्थ्य के अनुसार व्रत करें और संभव हो तो दान-पुण्य करें, कथा सुने..जीवन सफल हो जाएगा! 
* श्रीगणेश पूजा में शुद्ध भावना का विशेष महत्व है, इसलिए पवित्र मन से प्रार्थना करें, श्रीगणेश की शुभ दृष्टि जीवन की सारी बाधाएं दूर करेगी...
विघ्नेश्वराय वरदाय सुरप्रियाय, लम्बोदराय सकलाय जगद्धिताय।
नागाननाय श्रुतियज्ञविभूषिताय, गौरीसुताय गणनाथ नमो नमस्ते।।

विघ्नों को दूर करनेवाले, वरदान देनेवाले, देवताओं के प्रिय, बड़े उदरवाले, सर्वजगत की रक्षा करनेवाले, हाथी सदृश्य मुखवाले, वेद और यज्ञ के आभुषण, देवी पार्वती के पुत्र, ऐसे हैं गणों के स्वामी श्रीगणेश, आपको नमस्कार हो, नमस्कार हो!
* जब हम कोई कार्य करते हैं तो उसका उद्देश्य होता है- विजय। जीवन में व्यक्ति हर समय विजय प्राप्त करने के लिए प्रयास करता है लेकिन विघ्न, विजय की राह में बाधा बनते हैं... श्रीगणेश की आराधना समस्त विघ्नों को समाप्त करती है और इसका सबसे अच्छा अवसर होता है हर माह की चतुर्थी! 
* हर माह में शुक्ल पक्ष की, अमावस्या के बाद आने वाली चतुर्थी को विनायक चतुर्थी कहा जाता है, जबकि पूर्णिमा के बाद आने वाली यानी कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्टी चतुर्थी कहते हैं। 
* चतुर्थी का पूजा-पर्व भगवान श्रीगणेश को समर्पित है। चतुर्थी का व्रत हर महीने होता है, लेकिन सबसे मुख्य चतुर्थी का व्रत भाद्रपद के महीने में होता है। संपूर्ण विश्व में इसे गणेश चतुर्थी यानी भगवान गणेशजी के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है!
* सिद्धिविनायक पंचांग, मुंबई 25 अप्रैल, 2024
* सूर्योदय 06:14, सूर्यास्त 18:59
* चन्द्रोदय 20:19, चन्द्रास्त 06:52
* शक सम्वत 1946, विक्रम सम्वत 2081
* अमान्त महीना चैत्र, पूर्णिमान्त महीना वैशाख
* वार गुरुवार, पक्ष कृष्ण, तिथि प्रतिपदा - 06:45 तक, नक्षत्र विशाखा - 26:24 तक, योग व्यतीपात - 28:54 तक, करण कौलव - 06:45 तक, द्वितीय करण तैतिल - 19:19 तक
* सूर्य राशि मेष, चन्द्र राशि तुला - 20:01 तक
* राहुकाल 14:12 से 15:48
* अभिजित मुहूर्त 12:11 से 13:02
गुरुवार चौघडिय़ा- 25 अप्रैल, 2024
* दिन का चौघड़िया

शुभ - 06:14 से 07:50
रोग - 07:50 से 09:25
उद्वेग - 09:25 से 11:01
चर - 11:01 से 12:36
लाभ - 12:36 से 14:12
अमृत - 14:12 से 15:48
काल - 15:48 से 17:23
शुभ - 17:23 से 18:59
* रात्रि का चौघड़िया
अमृत - 18:59 से 20:23
चर - 20:23 से 21:48
रोग - 21:48 से 23:12
काल - 23:12 से 00:36
लाभ - 00:36 से 02:00
उद्वेग - 02:00 से 03:25
शुभ - 03:25 से 04:49
अमृत - 04:49 से 06:13
* चौघडिय़ा का उपयोग कोई नया कार्य शुरू करने के लिए शुभ समय देखने के लिए किया जाता है.
* दिन का चौघडिय़ा- अपने शहर में सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच के समय को बराबर आठ भागों में बांट लें और हर भाग का चौघडिय़ा देखें.
* रात का चौघडिय़ा- अपने शहर में सूर्यास्त से अगले दिन सूर्योदय के बीच के समय को बराबर आठ भागों में बांट लें और हर भाग का चौघडिय़ा देखें.
* अमृत, शुभ, लाभ और चर, इन चार चौघडिय़ाओं को अच्छा माना जाता है और शेष तीन चौघडिय़ाओं- रोग, काल और उद्वेग, को उपयुक्त नहीं माना जाता है.
* यहां दी जा रही जानकारियां संदर्भ हेतु हैं, स्थानीय समय, परंपराओं और धर्मगुरु-ज्योतिर्विद् के निर्देशानुसार इनका उपयोग कर सकते हैं, क्योंकि यहां दिया जा रहा मुंबई का समय अलग-अलग शहरों में स्थानीय समय के सापेक्ष थोड़ा अलग हो सकता है.
* अपने ज्ञान के प्रदर्शन एवं दूसरे के ज्ञान की परीक्षा में समय व्यर्थ न गंवाएं क्योंकि ज्ञान अनंत है और जीवन का अंत है!
- आज का राशिफल -
मेष राशि:- आज का दिन आपके लिए कुछ विपरीत परिस्थितियों को लेकर आ सकता है। नए कार्य को सावधानीपूर्वक शुरू करें। निराशा मिल सकती है। अपनी इच्छा शक्ति मजबूत रखें। रिश्तों में बहस में ना पड़ें, इससे आपका समय खराब होगा।

वृष राशि:- कोई अनचाहा बदलाव आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। आप निराश और हताश महसूस करेंगे। जरूरी कामों को आज के दिन के लिए टाल दें। कोई जोखिम ना लें, किसी भी निवेश आदि से बचें।

मिथुन राशि:- कार्य और व्यक्तिगत जीवन मे कमिटमेंट करने के पहले सोचें, कमिटमेंट ना करना बेहतर हो सकता है। आपके अनुभव के आधार पर निर्णय लेना फायदेमंद साबित हो सकता है।

कर्क राशि:- बड़ी सफलता के लिए आवश्यक कदम होगा। नई नौकरी के योग है। धन संबंधित समस्या से छुटकारा मिल सकता है। नए अवसरों में सीखने को बहुत कुछ मिलेगा। ट्रैडिंग का व्यवसाय आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

सिंह राशि:- आज आपको बैलेंस करना होगा, अपने काम औऱ पारिवारिक जीवन में बेहतर सामंजस्य के लिए प्राथमिकता को तय कीजिए। आज नए प्रयोग से आपको सफलता तो मिलेगी लेकिन दूसरों के मतों का भी ध्यान रखें।

कन्या राशि:- दिन आपके लिए काफी संघर्षमय रहेगा, परिणाम के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। इस दौरान कई नए लोगों से मुलाकात होगी, जो जीवन के नए पाठ सिखाएंगे। कॉम्पिटिशन की भावना ना रखें।

तुला राशि:- आज आपके पास कठोर निर्णय लेने का समय है। अपने काम की पूरी रूपरेखा बनाकर ही आपको आगे बढ़ना चाहिए। आपको अपने अधिकारों को ठीक से समझते हुए उनका उपयोग करना होगा।

वृश्चिक राशि:- करियर में नई ऊंचाइयां मिल सकती हैं। अप्रत्याशित घटनाएं हो सकती हैं, सावधान रहें। पारिवारिक जीवन मे पुराने बिगड़े रिश्ते सुधारने का समय है। समय अनुकूल रहेगा, सफलता मिलेगी।

धनु राशि:- आज आपकी पुरानी यादें ताजा होंगी, नए लोगों से जान-पहचान हो सकती है। दिन आपके लिए मांगलिक योग भी लेकर आ सकता है। परिवार में कोई शुभ प्रसंग आ सकता है।

मकर राशि:- आज आपको कुछ खास काम की नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, जिसको आप बखूबी अंजाम देंगे।आप कुछ नया करने के लिए हमेशा तैयार से रहेंगे और काम को एन्जॉय करेंगे। आपकी समझ के दायरे भी बढ़ेंगे।

कुम्भ राशि:- आज आप खुद को भावनात्मक रूप से बेहद मजबूत महसूस करेंगे। जिससे आपके रिश्ते में भी मजबूती आएगी। आप कुछ जगहों पर बहादुर साबित हो सकते हो। कार्य स्थल पर सफलता मिलेगी।

मीन राशि:- आज आपको असुरक्षा की भावना परेशान कर सकती है। आप अपने आसपास की गैरजरूरी चीजों के प्रति भी आसक्त होंगे। आपका व्यवहार थोड़ा कंजूस व्यक्ति जैसा होगा पर कुछ स्थिति में आप उदार भी होंगे।
 * आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ)  वाट्सएप नम्बर 7879372913
* यहां राशिफल चन्द्र के गोचर पर आधारित है, व्यक्तिगत जन्म के ग्रह और अन्य ग्रहों के गोचर के कारण शुभाशुभ परिणामों में कमी-वृद्धि संभव है, इसलिए अच्छे समय का सद्उपयोग करें और खराब समय में सतर्क रहें.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

कुंडली के दसवें भाव में गुरु ग्रह शुभ हो तो व्यक्ति ऊंचा पद प्राप्त कर सकता

जन्म कुंडली में यदि चंद्रमा दूसरे या आठवे भाव में हो, तो पसीना अधिक आता

सूर्य-शुक्र की युति जन्मकुंडली में हो तो कानों में सोने की बालियां पहनें

जन्म कुंडली के कुछ विशेष योग