पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा को ‘अल्हड़ बीकानेरी हास्य रत्न सम्मान

पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा को ‘अल्हड़ बीकानेरी हास्य रत्न सम्मान

प्रेषित समय :08:51:28 AM / Wed, May 1st, 2024
Reporter : reporternamegoeshere
Whatsapp Channel

नई दिल्ली. दिल्ली के भव्य सभागार में साहित्य प्रेमी मंडल के तत्वावधान में स्वर गंगा कवि सम्मेलन और सम्मान समारोह पूरी दिव्यता और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यनारायण जटिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि साहित्य प्रेमी मंडल एक ऐसी संस्था है जो साहित्य के साथ-साथ संस्कारों का भी बीजारोपण कर रही है। उनके द्वारा पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा जी को अल्हड़ बीकानेरी हास्य रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. कीर्ति काले को निराला श्री सम्मान और मध्य प्रदेश भोपाल से उपस्थित मदन मोहन समर जी को साहित्य भारतीय सम्मान प्रदान किया गया। डॉ. प्रवीण शुक्ल के संचालन में डॉ. सुरेश अवस्थी और संदीप शजर ने भी अपना श्रेष्ठ काव्य पाठ प्रस्तुत किया। श्रोताओं से खचाखच भरे हिंदी भवन के सभागार में लगातार 5 घंटे तक आनंद, उत्साह और उमंग की बरसात होती रही। कविवर ब्रज शुक्ल घायल द्वारा स्थापित साहित्य प्रेमी मंडल अपने 39 वर्ष पूर्ण कर चुका है।  

कवि सम्मेलन में डॉ. सरिता शर्मा, अंजू जैन, डॉ. विमलेश कांति वर्मा, डॉ. सुभाष वशिष्ठ, अतुल प्रभाकर, राज कौशिक, महेश गर्ग बेधड़क, गुणवीर राणा, डॉ. रंजना अग्रवाल, आदिल रशीद, पूनम मटिया, तूलिका सेठ, वंदना कुँअर रायजादा, विनोद पाराशर, सुनहरी लाल तुरंत, योगेंद्र सुंदरियाल, रजनीश राज, मुकेश शर्मा, सरिता सरोज, प्रेम बिहारी मिश्र, अतुल जैन और हरि प्रकाश सहित अनेक कवियों, लेखकों और साहित्यकारों की उपस्थिति रही.

कविवर ब्रज शुक्ल घायल द्वारा स्थापित साहित्य प्रेमी अपने 39 वर्ष पूरे कर चुका है. इस यात्रा में साहित्य प्रेमी मंडल के खाते में अनेक विशिष्ट उपलब्धियां दर्ज हो चुकी हैं. नई दिल्ली के आईटीओ स्थित हिंदी भवन का कार्यक्रम भी उन्हीं उपलब्धियों में से एक उपलब्धि के रूप में याद किया जाएगा.
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

आडवाणी भारत रत्न से सम्मानित, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने घर जा कर दिया सम्मान, मोदी भी रहे मौजूद

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज पांच हस्तियों को किया भारत रत्न से सम्मानित

पीएम नरेंद्र मोदी को मिला भूटान का सर्वोच्च सम्मान, 140 करोड़ भारतीयों को किया समर्पित