जानें एक दिन में कितनी कैलोरी बर्न होनी चाहिए ताकि न बढ़े चर्बी

जानें एक दिन में कितनी कैलोरी बर्न होनी चाहिए ताकि न बढ़े चर्बी

प्रेषित समय :10:23:55 AM / Wed, May 22nd, 2024
Reporter : reporternamegoeshere
Whatsapp Channel

हम कुछ भी करें उसमें प्रति पल कैलोरी खर्च होती है. जितनी मेहनत वाला काम करेंगे उतनी कैलोरी खर्च होगी. अगर कैलोरी कम खर्च होगी तो बची हुई कैलोरी चर्बी में बदलने लगेगी और वजन का कांटा बढ़ता जाएगा. पर क्या आप जानते हैं कि एक दिन में किसी व्यक्ति को कितनी कैलोरी खर्च करने की जरूरत पड़ती है. दरअसल, एक दिन में किसी को कितनी कैलोरी खर्च करने की जरूरत है, यह उस व्यक्ति की आयु, लिंग, वजन और काम तथा भोजन करने की गतिविधियों पर निर्भर करता है.

आमतौर पर लोग वजन कम करने की दिशा में ही कैलोरी बर्न को महत्व देते हैं. लेकिन यह सिर्फ इतने तक सीमित नहीं है. जब आपका शरीर कैलोरी बर्न करेगा तभी आपके हार्ट की धड़कनें चलेंगी, आप सोते हैं, उसमें भी कैलोरी बर्न होनी जरूरी है. जिंदा रहने के लिए कैलोरी बर्न करने की जरूरत पड़ती है. अगर सही तरीके से कैलोरी बर्न होगी तो आपका मेटाबोलिज्म दुरुस्त रहेगा और आप हेल्दी रहेंगे. कैलोरी निकालने के लिए बीएमआर फॉर्मूला का इस्तेमाल किया जाता है. इसके कई फॉर्मूले होते हैं. इसे अलग-अलग तरीके से निकाला जाता है. इसलिए विज्ञान के हिसाब से एक औसत पुरुष और महिला को एक दिन में कितनी कैलोरी बर्न करनी चाहिए, हम इसे यहां सिंपल तरीके से बता रहे हैं.

कैलोरी चार्ट
यहां एक सामान्य पुरुष जिसकी लंबाई 5 फुट 9 इंच और वजन 90 किलोग्राम है का कैलोरी चार्ट और एक सामान्य महिला जिसकी लंबाई पांच फुट साढ़े तीन इंच और वजन 77 किलो है का उम्र के हिसाब से कैलोरी चार्ट बताया जा रहा है.

उम्र           पुरुष                 महिला
20           2020                1559
30           1964                1516
40           1907                1473
50           1850                1429
60           1793                1386
70           1737                1343

यह सामान्य कैलोरी चार्ट है. यदि आप औसत भोजन से ज्यादा करते हैं तो आपको ज्यादा कैलोरी बर्न की जरूरत होगी. वहीं आपको वजन कम करना है तो एक्सरसाइज से आपको ज्यादा कैलोरी बर्न होगी. अगर इस मानदंड से कम कैलोरी बर्न करते हैं तो इससे कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. इससे मेटाबोलिज्म स्लो हो जाएगा जिससे शरीर में परेशानियां बढ़ेगी.
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दी चेतावनी: युवाओं में शराब और ई-सिगरेट का उपयोग खतरनाक

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को तरसते गांव के लोग

यूपी: लखनऊ जेल में बंद 36 कैदी मिले एचआईवी पॉजिटिव, स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप