ये हैं दुनिया की 5 सबसे खतरनाक जगह, जहां कमजोर दिल वाले ना जाएं

ये हैं दुनिया की 5 सबसे खतरनाक जगह, जहां कमजोर दिल वाले ना जाएं

प्रेषित समय :11:33:07 AM / Wed, Jun 26th, 2024
Reporter : reporternamegoeshere
Whatsapp Channel

दुनियाभर में ट्रेवल थेरेपी काफी मशहूर हो रही है। अब लोग टेंशन मिटाने और लाइफ को इंजॉय करने के लिए पहाड़, जंगल, झरने और समुद्र तटों पर जाना पसंद करते हैं। हालांकि कुछ लोग इन सब से हटकर यूनिक डेस्टिनेशन चुनते हैं। इन जगहों पर फन और एडवेंचर तो खूब मिलता ही है, लेकिन यहां कई अप्रत्याशित खतरे भी होते हैं, इसलिए बीमार और कमजोर दिल वाले लोगों को यहां जाने से बचना चाहिए। इस आर्टिकल हम दुनिया के उन खतरनाक टूरिस्ट डेस्टिनेशन के बारे में बताएंगे जो खतरे से भरे होने के बावजूद टूरिस्ट के बीच काफी चर्चित हैं।

डेथ वैली, अमेरिका
अमेरिका स्थित डेथ वैली को धरती की भट्टी भी कहते हैं, जहां इंसान 14 घंटे से ज्यादा सर्वाइव नहीं कर सकता। इस अनोखे रेगिस्तान में धरती का सबसे गर्म तापमान रिकॉर्ड किया जा चुका है। इसके बावजूद अलग-अलग सीजन में लोग डेथ वैली का दीदार करने जाते हैं। 

दानाकिल रेगिस्तान, इरीट्रिया
अफ्रीका के दानाकिल रेगिस्तान में जीवन की परिकल्पना करना भी मुश्किल है। सक्रिय ज्वालामुखी और जहरीली गैसों को उगलने वाला ये रेगिस्तान धरती पर नर्क से कम नहीं है। इसके बावजूद लोगों में ये रेगिस्तान घूमने का जुनून सवार रहता है। इस रेगिस्तान में बिना गाइड के विजिट करना सख्त मना है। 

इलहा दा क्वीमाडा ग्रांडे (स्नेक आइलैंड), ब्राज़ील
ब्राजील के तट से कुछ ही दूर समंदर के बीचोंबीच बसा है ये द्वीप, जिसे स्नेक आईलैंड भी कहते हैं। ये दुनिया के सर्वाधिक जहरीले सांपों का गढ़ है। कभी लोग एडवेंचर के नाम पर इस आईलैंड के जंगलों में घूमने जाते थे, लेकिन यहां सांपों की बढ़ती जनसंख्या के बाद आगंतुक इतना शिकार होने लगे, जिसके बाद इस आईलैंड पर एंट्री बैन कर दी गई।

बिकिनी एटोल, मार्शल द्वीप
समुद्र की लहरों में कहीं खोया ये द्वीप दूर से काफी खूबसूरत दिखता है। यहां की सफेद रेत और हरियाली आज भी टूरिस्ट को आकर्षित करती है, लेकिन ये आईलैंड भी किसी खतरे से कम नहीं है। इस द्वीप पर कई परमाणु परीक्षण कार्यक्रम चलाए जा चुके हैं। इस द्वीप पर हाई लेवल की रेडिएशन दर्ज की गई हैं जो कैंसर पैदा कर सकती हैं। यही वजह है कि यह द्वीप इंसान और जानवरों के लिए रहने लायक नहीं रहा।

मदीदी राष्ट्रीय उद्यान, बोलीविया
दुनिया के लगभग हर देश ने अपने यहां के जीव-जानवरों को संरक्षित नेशनल पार्क बनाए हुए हैं, जो टूरिस्ट के लिए आकर्षण का केंद्र होते हैं, लेकिन बोलीविया के मदीदी नेशनल पार्क के केस में ऐसा नहीं है। दिखने में हरियाली से भरपूर ये नेशनल पार्क अब जहरीले और आक्रामक जीवों का घर बन चुका है। यहां के पेड़-पौधों के संपर्क में आने से इंफेक्शन भी हो सकता है, इसलिए ये जगह पर्यटकों के लिए खतरनाक बताई जाती है।

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

हज यात्रा: मक्का में गर्मी से मरने वालों का कुल आंकड़ा 600 पार, 68 भारतीयों की भी मौत

अमरनाथ यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग सेवा शुरू, टिकट फेयर और रूट मैप की यह है जानकारी

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा मार्ग पर बना कच्चा ढाबा टूटा, सात तीर्थ यात्री घायल