श्रीनगर नेशनल हाईवे तेज रफ्तार डंपर ने मारी टक्कर, सात वाहनों के उड़ गए परखच्चे

श्रीनगर नेशनल हाईवे तेज रफ्तार डंपर ने मारी टक्कर, सात वाहनों के उड़ गए परखच्चे

प्रेषित समय :16:22:44 PM / Sun, Jul 7th, 2024
Reporter : reporternamegoeshere
Whatsapp Channel

जम्मू. जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर रविवार को तेज रफ्तार डंपर ने सात वाहनों को टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है. अधिकारियों ने बताया कि तेज रफ्तार डंपर ने रामबन जिले के चंद्रकोट कस्बे के पास कुंफर में हाईवे पर वाहनों को टक्कर मारी. सभी वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है.

अधिकारियों ने बताया, व्यस्त हाईवे पर चालक डंपर को तेज रफ्तार से चला रहा था. इसी दौरान उसने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और दुर्घटना हो गई. डंपर जम्मू से घाटी की ओर जा रहा था. दुर्घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया. मौके पर पहुंचे अधिकारियों को जाम खुलवाने में करीब एक घंटे का समय लग गया. पुलिस ने दुर्घटना का संज्ञान लिया है. मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

पवित्र अमरनाथ यात्रा आज से शुरू, 4,029 यात्रियों का दूसरा जत्था जम्मू से रवाना, भारी सुरक्षा बल तैनात

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में एनकाउंटर, दो आतंकियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया, दो सुरक्षाकर्मी घायल

जम्मू-काश्मीर के कठुआ में आतंकी हमला: एमपी के छिंदवाड़ा का जवान कबीर दास शहीद, 8 दिन पहले ड्यूटी पर लौटा था

जम्मू-कश्मीर: श्रद्धालुओं से भरी बस पर आतंकी हमला, बस खाई में गिरी, 10 लोगों की मौत

जम्मू कश्मीर :अनंतनाग और शोपियां में आतंकियों का खूनी खेल, पूर्व सरपंच की मौत, दो घायल

जम्मू-कश्मीर का 106 साल पुराने शिव मंदिर में लगी भीषण आग, जय-जय शिव शंकर कांटा लगे न कंकड़ गाने की शूटिंग यही हुई थी