भाजपा के दिग्गज नेता प्रभात झा का निधन, मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

भाजपा के दिग्गज नेता प्रभात झा का निधन, मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

प्रेषित समय :08:56:37 AM / Fri, Jul 26th, 2024
Reporter : reporternamegoeshere
Whatsapp Channel

नई दिल्ली. भाजपा के दिग्गज नेता प्रभात झा का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। 67 साल की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और दिल्ली के मेदांता में उनका इलाज चल रहा था। कुछ दिन पहले ही उन्हें भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रभात झा ने शुक्रवार को दिल्ली के मेंदाता अस्पताल में अंतिम सांस ली। भाजपा प्रवक्ता हितेश वाजपेयी ने उनके निधन की पुष्टि की है। कुछ दिन पहले ही भोपाल के निजी अस्पताल में उनकी तबीयत बिगड़ जाने के बाद भर्ती कराया गया था, तब उन्हें दिल्ली एयरलिफ्ट किया गया था। एयरलिफ्ट करने से पहले उनका हालचाल जानने के लिए शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री मोहन यादव भी पहुंचे थे। प्रभात झा के निधन से मध्यप्रदेश भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई।

प्रभात झा मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे। उनका जन्म 4 जून 1957 को बिहार के दरभंगा के हरिहरपुर गांव में हुआ था। वे परिवार के साथ मध्यप्रदेश के ग्वालियर आ गए थे। उनकी प्रारंभिक शिक्षा यहीं हुई। प्रभात झा ने ग्वालियर के पीजीवी कॉलेज से बीएससी, माधव कॉलेज से राजनीति शास्त्र में एमए और एमएलबी कॉलेज से एलएलबी की। प्रभात झा की शादी रंजना झा से हुई थी। उनके दो बेटे हैं। एक का नाम तुष्मुल झा है। शादी के बाद वे पत्रकारिता करने लगे। वे लंबे समय तक पत्रकारिता के बाद वे राजनीति में आए और बीजेपी के सदस्य बने। प्रभात झा बीजेपी के मुखपत्र 'कमल संदेश' के संपादक रहे। उन्होंने कई किताबें भी लिखी।

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

MP: हाईकोर्ट के रिटायर जज रोहित आर्य भाजपा में शामिल हुए, इस केस को लेकर आए थे सुर्खियों में

एमपी में अमरवाड़ा विधानसभा चुनाव उपचुनाव में भाजपा ने लहराया जीत का परचम, कमलेश शाह 3252 वोट से जीते

राहुल गांधी को संसद में बंद करके मारने चाहिए थप्पड़, भाजपा विधायक की टिप्पणी से मचा बवाल