WCR- भारत स्काउट्स-गाइड्स जबलपुर रेल मंडल ने शिक्षक दिवस पर किया कार्यक्रम का आयोजन

WCR- भारत स्काउट्स-गाइड्स जबलपुर रेल मंडल ने शिक्षक दिवस पर किया कार्यक्रम का आयोजन

प्रेषित समय :18:44:46 PM / Fri, Sep 6th, 2024
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. पश्चिम मध्य रेल भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जबलपुर मंडल के जिला स्काउट डेन में  शिक्षक दिवस  कार्यक्रम का आयोजन  एडवांस रोवर स्काउट लीडर सुमित विश्वकर्मा, शुभम कुमार कुशवाहा, एडवांस स्काउट मास्टर अब्दुल वाजिद मंसूरी, देवेंद्र कुमार कतिया के नेतृत्व में किया गया.

जिसमें मंडल वरिष्ठ लीडर्स अनिल चौबे जिला सचिव, संजीव तिवारी सहायक जिला सचिव, मनोज तिवारी, के. के. उपाध्याय, अनिल पाली, आशीष चौबे, सुनील यादव, कु. आरती रैकवार जिला संगठन आयुक्त (गाइड), गाइड कैप्टन पूजा रैकवार, रश्मि साहू एवं अन्य लीडर्स का सम्मान किया गया. इस अवसर पर स्काउट, गाइड, रोवर्स, रेंजर्स, उपस्थित थे.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-