JABALPUR : चरवाहा की हत्या कर जंगल में फेंकी लाश, रस्सी से बंधे मिले हाथ-पैर, बकरिया भी गायब मिली..!

JABALPUR : चरवाहा की हत्या कर जंगल में फेंकी लाश, रस्सी से बंधे मिले हाथ-पैर, बकरिया भी गायब मिली..!

प्रेषित समय :22:09:29 PM / Sat, Sep 14th, 2024
Reporter : पलपल रिपोर्टर

पलपल संवाददाता, जबलपुर।  एमपी के जबलपुर में पाटन स्थित ग्राम हरदुआ में बकरी चराने गए वृद्ध रघुनाथ मरावी की हत्या कर लाश जंगल में फेंक दी। देर शाम तक रघुनाथ नहीं लौटे से परिजन चितिंत हो गए। आज चरवाहा रघुनाथ मरावी की तलाश भीम्माटोल के जंगल में मिली। चरवाहा के हाथ, पैर बंधे रहे, मुंह में कपड़ा बंधा रहा। यहां तक कि करीब 40 बकरिया गायब थी, जिन्हे रघुनाथ चराने के लिए जंगल में आए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।
                                    पुलिस के अनुसार ग्राम हरदुआ पाटन निवासी रघुनाथ कुशवाहा उम्र 60 वर्ष रोज की तरह शुक्रवार को सुबह दस बजे के लगभग 40 बकरियां लेकर जंगल में पहुंच गए। जहां पर अज्ञात बदमाशों ने रघुनाथ कुशवाहा की हत्या की, इसके बाद हाथ, पैर बांधकर लश को जंगल में फेंक दिया। इधर रघुनाथ के देर शाम तक घर न लौटने से परिजन चितिंत हो गए। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर देर रात तलाश की लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। आज सुबह से फिर परिजन व गांव के लोग तलाश करते हुए जंगल में पहुंच गए, दोपहर में भीम्माटोला के जंगल में चरवाहा रघुनाथ की लाश देखकर परिजन व ग्रामीणजन स्तब्ध रह गए, देखा तो रघुनाथ के हाथ-पैर बंधे है, मुंह में कपड़ा बंधा है, शरीर पर गंभीर चोट के निशान है। यहां तक कि बकरियां भी गायब है। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए, जिन्हे पूछताछ में मृतक के बेटे कृष्णा मरावी ने बताया कि उनके पिता रघुनाथ मरावी करीब 20 सालों से बकरियों को चराने के लिए जंगल में आ रहे है। इससे पहले ऐसा कभी भी नहीं हुआ कि शाम तक पिता घर नहीं लौटे हो। 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-