जबलपुर. रेलवे में श्रमिक संगठनों की मान्यता के लिए गत 4, 5 व 6 दिसम्बर को हुए सीक्रेट बैलेट के परिणाम आना शुरू हो गये हैं. पश्चिम मध्य रेलवे में पमरे मजदूर संघ ने बड़ा उलटफेर करते हुए नंबर वन का स्थान हासिल कर लिया है. वहीं पमरे एम्पलाइज यूनियन दूसरे स्थान पर रहा है, जबकि पहली बार चुनाव लड़ रहे पमरे वर्कर्स यूनियन तीसरे स्थान पर रहा.
सुबह से ही पमरे के तीनों रेल मंडलों जबलपुर, भोपाल व कोटा में मतों की गिनती शुरू हुई. प्रारंभ से ही पमरे मजदूर संघ बढ़त बनाए हुए था और समाचार लिखे जाने तक वह सर्वाधिक मत प्राप्त कर नंबर वन के स्थान पर काबिज हो चुका था. अंतिम परिणाम की घोषणा देर शाम तक पमरे प्रशासन करेगा.
मजदूर संघ समर्थकों में उत्साह, जश्न
इस जीत से पमरे मजदूर संघ के समर्थकों में जबर्दस्त उत्साह व जश्न का माहौल बना हुआ है. मजदूर संघ के वरिष्ठ सदस्य मुकेश दास ने बताया कि मजदूर संघ नेतृत्व जिसमें जबलपुर मंडल सचिव डीपी अग्रवाल, अध्यक्ष एसएन शुक्ला के नेतृत्व में जबलपुर मंडल में रेल कर्मचारियों ने संघ पर जबर्दस्त उत्साह दिखाते हुए उसे सर्वाधिक मत प्रदान कर नंबर वन का संगठन बनाया है. मुकेश दास ने सभी रेल कर्मचारियों को बधाई दी है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-




