63 दिन बाद मंगल हुए मार्गी तो आपके भाग्य में क्या होगा !

63 दिन बाद मंगल हुए मार्गी तो आपके भाग्य में क्या होगा !

प्रेषित समय :19:28:26 PM / Tue, Feb 25th, 2025
Reporter : पलपल रिपोर्टर

 मंगल ग्रह को युद्ध और मारकाट का सबसे बड़ा कारक माना गया है, विश्व में युद्ध के हालत,शांति और व्यापार में होने वाली उठापटक इसे ग्रह से ही देखा जाता है, जब भी यह ग्रह अपनी स्थिति बदलता है, विश्व और व्यापार में बड़ा परिवर्तन आता है,साथ ही जातक की कुंडली में मंगल का असर रहने से व्यक्ति अधिक साहसी प्रभाव और पराक्रमी स्वभाव का हो जाता है. वहीं कहते है कि मंगलदेव करीब 63 दिनों के बाद 24 फरवरी 2025 को प्रातः 05 बजकर 17 मिनट पर मिथुन राशि में मार्गी करने जा रहे हैं. साथ ही मंगल ग्रह 21 जनवरी 2025 को मिथुन राशि में वक्री अवस्था में भ्रमण कर रहा था.
*मेष राशि वाले संभलकर खर्च करे,
*वृषभ राशि वालों को बंपर आमदनी का योग,
*मिथुन राशि वालों को कर्मक्षेत्र में विशेष सफलता,
*कर्क राशि वालों का भाग्य जोर मारेगा, सबसे शुभ समय,
*सिंह राशि वालों को संभलकर रहना होगा,
*कन्या राशि वालो की किस्मत व्यापार और परिवार में बुलंद रहेगी.
*तुला राशि वालों को रोग, शत्रु कर्ज से छुटकारा मिलेगा, चुनौती पूर्ण कार्यों में सफलता
*वृश्चिक राशि वालों को शिक्षा, मनोरंजन संतान के कार्यों में खास सफलता,
*धनु राशि वालों को मकान, वाहन, समाज से जुड़े कार्यों में सफलता प्राप्त होगी, *मकर राशि वालों को यात्रा भाग्योदय होगा,
*कुंभ राशि वालों को बंपर धन प्राप्ति का योग बनेगा ,
*मीन राशि वाले कला और  अध्यात्म के क्षेत्र में खासी यात्रा और कार्य करेंगे.

*पंडित चंद्रशेखर नेमा हिमांशु*(9893280184)
मां कामाख्या साधक जन्मकुंडली विशेषज्ञ, वास्तु शास्त्री

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-