भगवान सूर्य आए अपनी उच्च राशि में

भगवान सूर्य आए अपनी उच्च राशि में

प्रेषित समय :22:31:57 PM / Mon, Apr 14th, 2025
Reporter : पलपल रिपोर्टर

भगवान सूर्य अपनी उच्च राशि में आए चुके है , पिछले एक माह से मीन राशि में सूर्य महाराज बुध, शुक्र, शनि राहु के साथ थे जिसके कारण पूरे विश्व के प्रधान नेता आपस में टकरा रहे थे लेकिन अब चूंकि सूर्य देव अपनी उच्च राशि में आ गए , शनि, शुक्र बुध और राहु से उनकी दूरी बढ़ रही है तो निश्चित रूप से विश्व को अच्छे संकेत मिलेंगे, विश्व के प्रधान लोगों में आपसी सामंजस्य बढ़ेगा, मतभेद दूर होंगे,.
*शेयर बाजार सुधरेगा.
*विश्व में चल रहे युद्ध समाप्ति के प्रयास प्रारंभ होंगे.
*विश्व अर्थ व्यवस्था में संकट के बादल दूर होंगे.
*सोना चांदी  की कीमतों में कमी आएगी.
*पूर्व के  वर्चस्व में वृद्धि होगी.
*सभी राशियों के लिए परिणाम
*मेष राशि वालो का मान सम्मान में वृद्धि होगी, राज्य से मान बढ़ेगा.
*वृषभ राशि वालो को बाहरी क्षेत्र में यात्रा का योग बनेगा.
*मिथुन राशि वालो को अपने कार्यों में सफलता प्राप्त होगी.
*कर्क राशि वालो को खास सफलता प्राप्ति का योग, धन योग प्रबल.
*सिंह राशि वालो को भाग्य से विशेष सफलता का योग, राज्य से खास मदद मिल सकती है.
*कन्या राशि वालो को राज्य से जुड़े विवाद आदि से बचना चाहिए.
*तुला राशि वालो को व्यापार और अपने जीवनसाथी से संयम पूर्वक व्यवहार करना चाहिए.
*वृश्चिक राशि वालो के शत्रु नष्ट होंगे.
*धनु राशि वालो को खास सफलता का योग, भाग्य बुलंद रहेगा.
*मकर राशि वालो के लिए जनता मकान वाहन से जुड़े कार्यों में समस्या का योग, राज्य से न उलझे.
*कुंभ राशि वालो का पराक्रम बढ़ेगा.
*मीन राशि वालो को रोग ऋण शत्रु आदि से लाभ होगा.

*पंडित चंद्रशेखर नेमा"हिमांशु*(9893280184)
मां कामाख्या साधक,जन्मकुंडली विशेषज्ञ,वास्तु शास्त्री

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-