भगवान् की प्रतिमा की आरती पांच चीजों से करनी चाहिये

भगवान् की प्रतिमा की आरती पांच चीजों से करनी चाहिये

प्रेषित समय :19:54:21 PM / Fri, May 2nd, 2025
Reporter : पलपल रिपोर्टर

प्रश्न :- आरती कितनी चीजों से की जाती है ?*
*उत्तर :- आरती पांच चीजों से करनी चाहिये. दीप, जल, चंवर, वस्त्र और फूल.*
इसका शास्त्रीय आधार क्या है ?
(नीचे के श्लोक किस ग्रन्थ से हैं नहीं पता, विद्यार्थी जीवन मे एक सहपाठी से लिखे थे)
*आरार्तिक्यं सदा कुर्यात् प्रतिमासन्निधौ बुध:.*
*पञ्चतत्वप्रतीकत्वं मोक्षफलप्रदायकम्..*

विद्वान् पुरुष  को भगवान् की प्रतिमा की आरती पांच चीजों से करनी चाहिये जो पञ्चतत्व के प्रतीक हैं. 
*1. अग्नि     - पंचदीप आरती*
*2. जल      - शंख के जल से*
*3. वायु      - चंवर से*
*4. आकाश - सफेद कपड़े से*
*5. पृथ्वी     - फूल से*
ऐसी आरती मनुष्य को मोक्षप्रदान करती है.
दूसरे श्लोक मे कुछ बदलाव है -
*आरार्तिक्यं सदा कुर्यात् प्रतिमासन्निधौ बुध:.*
*पञ्चतत्वप्रतीकत्वमथवा  दीपकेन वा..*
विद्वान् पुरुष  को भगवान् की प्रतिमा की आरती पांच चीजों से करनी चाहिये जो पञ्चतत्व के प्रतीक हैं. यदि सामर्थ्य न हो अथवा व्यवस्था न हो तो केवल दीपक से करे.
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-