MP: जबलपुर में भाजपा नेता ने की दुकानदार से मारपीट, नेता ने कहा अवैध कारोबार करता है

MP: जबलपुर में भाजपा नेता ने की दुकानदार से मारपीट

प्रेषित समय :15:45:19 PM / Mon, May 5th, 2025
Reporter : पलपल रिपोर्टर

पलपल संवाददाता, जबलपुर. एमपी के जबलपुर स्थित पनेहरा क्षेत्र में भाजपा नेता बंटी रजक पर मनोज नामक युवक ने मारपीट करने का आरोप लगाया है. मनोज का कहना है कि भाजपा नेता अपने राजनैतिक प्रभावा का इस्तेमाल कर उसे व सहकर्मी पर चाय, नाश्ता व अन्य काम करने के लिए मजबूर करता है. मनोज ने जब मना किया तो उसके साथ गाली गलौज कर लाठी से मारपीट कर दी. पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है.

मनोज नामक युवक का कहना है कि वह पनेहरा में पान की दुकान का संचालन करता है. वहीं पर भाजपा नेता बंटी का कार्यालय है. मनोज ने आरोप लगाया है कि पिछले डेढ़ साल से उसे और उसके सहकर्मी साहिल को लगातार काम करने के लिए दबाव डाला जा रहा है. बीते दिन उससे भाजपा नेता ने काम के लिए कहा तो उसने मना कर दिया. इस बात से गुस्साए भाजपा नेता ने उसके साथ मारपीट कर दी. मारपीट का वीडियो साथी साहिल ने रिकॉर्ड कर लिया. जिसे लेकर भाजपा नेता ने उसे भी धमकी दी. मनोज का कहना है कि मारपीट में गंभीर चोटें आई है. वहीं भाजपा नेता बंटी रजक ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि मनोज अवैध कारोबार करता है.

जिसका कई बार विरोध किया. बंटी रजक ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने अवैध कारोबार पर आपत्ति जताई तो मनोज ने कार्यालय में घुसकर उनसे बदतमीजी की. जिसके परिणामस्वरूप रजक की सोने की चेन टूट गई और आधी चेन गायब हो गई. पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है  कि दोनों पक्षों की शिकायतों पर जांच की जा रही है. जो भी तथ्य सामने आएंगे, जांच में जो भी तथ्य सामने आएगे उस आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-