अनिल मिश्र/पटना
महान स्वतंत्रता सेनानी, आधुनिक भारत के निर्माता, भारतरत्न, देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 61 वीं पुण्यतिथि गया के स्थानीय नगर निगम परिसर स्थित जवाहरलाल नेहरू प्रतिमा स्थल के समीप कॉंग्रेस पार्टी के तत्वावधान में मनाई गई.सर्वप्रथम पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण के पाश्चात्य उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया.
इस कार्यक्रम में शामिल बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, युगल किशोर सिंह, दामोदर गोस्वामी, मनोज कुमार सिन्हा, टिंकू गिरी, विद्या शर्मा, शिव कुमार चौरसिया, विपिन बिहारी सिन्हा, कुंदन कुमार, युवा कॉंग्रेस अध्यक्ष विशाल कुमार, मोहम्मद शमीम,मुन्ना मांझी आदि ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में दस वर्षों से ज्यादा दिनों तक जेल की सजा काटने वाले, महान स्वतंत्रता सेनानी, देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू आजीवन देशवासियों की सेवा, चहुंमुखी विकास सहित सर्व धर्म समभाव, गंगी जमुनी तहजीब के आजीवन पैरोकार रहे.
इन नेताओं ने कहा कि देश में भाखड़ा नांगल बाँध, एम्स, आई आई टी सहित आधुनिक भारत के निर्मान में इनकी नीव और अहम भूमिका को देश कभी भुला नहीं सकती. इस अवसर पर सभी नेताओं ने कहा कि आज ग्यारह वर्षों से देश की सत्ता सम्भालने वाली मोदी सरकार अपने नाकामियों का ठीकरा 61 वर्ष पूर्व मरे देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के माथे फोड़ने का काम कर देश की महान जनता को गुमराह करने का काम करते आ रही है, जिसे राष्ट्र की देवतुल्य जनता अब अच्छी तरह समझ चुकी है, तथा आने वाले समय में इस जुमले बज, झूठ फरेब की सरकार को निश्चित तौर पर सबक सिखायेगी.
इन नेताओं ने राज्य सरकार, स्थानीय प्रशासन तथा गया नगर निगम से गया शहर का एक मात्र पंडित जवाहरलाल नेहरू प्रतिमा स्थल का जीर्णोद्धार कराने तथा अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग दोहराई है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-