Aaj Ka Din : मंगलवार,24 जून 2025, जीवन में पारिवारिक सुख और आर्थिक तनाव से मुक्ति के लिए रोहिणी व्रत सर्वोत्तम है!

Aaj Ka Din : मंगलवार,24 जून 2025, जीवन में पारिवारिक सुख और आर्थिक तनाव से मुक्ति के लिए रोहिणी व्रत सर्वोत्तम है!

प्रेषित समय :22:29:07 PM / Mon, Jun 23rd, 2025
Reporter : पलपल रिपोर्टर

* प्रदीप लक्ष्मीनारायण द्विवेदी, बॉलीवुड एस्ट्रो एडवाइजर (व्हाट्सएप- 8875863494)
धार्मिक धारणा के अनुसार 27 नक्षत्रों में से एक प्रमुख नक्षत्र- रोहिणी का व्रत पारिवारिक सुख और आर्थिक तनाव से मुक्ति प्रदान करता है.
रोहिणी व्रत जैन समुदाय का एक महत्वपूर्ण दिन है, रोहिणी व्रत मुख्य रूप से महिलाओं द्वारा अपने पति की दीर्घायु के लिए किया जाता है.
एक निश्चित समयावधि के लिए संकल्प लेकर प्रतिमाह यह व्रत किया जाता है.
जिस दिन रोहिणी नक्षत्र प्रभावी होता है, उस दिन रोहिणी व्रत किया जाता है.
इस दिन व्रती पूरे दिन उपवास रखता है और जाने-अनजाने हुई गलतियों, अपराधों आदि के लिए भी क्षमा मांगता है.
जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता के लिए रोहिणी व्रत सर्वोत्तम है.
* रोहिणी व्रत - 2025....

24 जून 2025, मंगलवार
21 जुलाई 2025, सोमवार
17 अगस्त 2025, रविवार
14 सितम्बर 2025, रविवार
11 अक्टूबर 2025, शनिवार
7 नवम्बर 2025, शुक्रवार
5 दिसम्बर 2025, शुक्रवार
श्री त्रिपुरा सुंदरी दैनिक धर्म-कर्म पंचांग-चौघड़िया : 24 जून 2025, मंगलवार
शक सम्वत 1947, विक्रम सम्वत 2082, अमान्त महीना ज्येष्ठ, पूर्णिमान्त महीना आषाढ़, वार मंगलवार, पक्ष कृष्ण, तिथि चतुर्दशी - 18:59 तक, नक्षत्र रोहिणी - 12:54 तक, योग शूल - 09:36 तक, करण विष्टि - 08:33 तक, द्वितीय करण शकुनि - 18:59 तक, क्षय करण चतुष्पाद - 05:28, (25 जून 2025) तक, सूर्य राशि मिथुन, चन्द्र राशि वृषभ - 23:45 तक, राहुकाल 15:59 से 17:40, अभिजित मुहूर्त 12:08 से 13:02 
दैनिक चौघड़िया- 24 जून 2025, मंगलवार
दिन का चौघड़िया
रोग - 05:47 से 07:29
उद्वेग - 07:29 से 09:11
चर - 09:11 से 10:53
लाभ - 10:53 से 12:35
अमृत - 12:35 से 14:17
काल - 14:17 से 15:59
शुभ - 15:59 से 17:40
रोग - 17:40 से 19:22
रात्रि का चौघड़िया
काल - 19:22 से 20:40
लाभ - 20:40 से 21:59
उद्वेग - 21:59 से 23:17
शुभ - 23:17 से 00:35
अमृत - 00:35 से 01:53
चर - 01:53 से 03:11
रोग - 03:11 से 04:29
काल - 04:29 से 05:47 
* चौघडिय़ा का उपयोग कोई नया कार्य शुरू करने के लिए शुभ समय देखने के लिए किया जाता है.
* दिन का चौघडिय़ा- अपने शहर में सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच के समय को बराबर आठ भागों में बांट लें और हर भाग का चौघडिय़ा देखें.
* रात का चौघडिय़ा- अपने शहर में सूर्यास्त से अगले दिन सूर्योदय के बीच के समय को बराबर आठ भागों में बांट लें और हर भाग का चौघडिय़ा देखें.
* अमृत, शुभ, लाभ और चर, इन चार चौघडिय़ाओं को अच्छा माना जाता है और शेष तीन चौघडिय़ाओं- रोग, काल और उद्वेग, को उपयुक्त नहीं माना जाता है.
* यहां दी जा रही जानकारियां संदर्भ हेतु हैं, विभिन्न पंचांगों, धर्मग्रथों से साभार ली गई है, स्थानीय समय, परंपराओं और धर्मगुरु-ज्योतिर्विद् के निर्देशानुसार इनका उपयोग कर सकते हैं, क्योंकि यहां दिया जा रहा समय अलग-अलग शहरों में स्थानीय समय के सापेक्ष थोड़ा अलग हो सकता है.
आज का राशिफल -
मेष राशि:- संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। हो सके तो ठंडे दिमाग से इसे सुलझाने की कोशिश करें। कानूनी हस्तक्षेप फायदेमंद नहीं होगा। आज आपके प्रिय का मूड ज्वार की तरह उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। सुनी-सुनाई बातों पर आंख मूंदकर विश्वास न करें और उनकी सच्चाई को अच्छी तरह से परखें।

वृष राशि:- जिससे आपको मेहनत भी कम करनी पड़ेगी और आप कुछ नया करने की कोशिश भी करेंगे। नया काम शुरू करने के लिए आप बहुत उत्सुक रहेंगे। आज आप समाज के किसी मुद्दे पर अपनी बात दूसरों के सामने रख सकते हैं। जिसका असर कुछ लोगों पर साफ तौर पर दिखाई देगा।

मिथुन राशि:- कार्यक्षेत्र में आपका कोई प्रतिद्वंदी आज आपके खिलाफ साजिश कर सकता है, इसलिए आज आपको आंख कान खोलकर काम करने की जरुरत है। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने का कोशिश संतोषजनक साबित होगी। आपका जीवनसाथी बिना जाने कुछ ऐसा ख़ास काम कर सकता है, जिसे आप कभी भुला नहीं पाएंगे।

कर्क राशि:- किसी और की लापरवाही का खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है। कुछ भी खरीदने से पहले उन चीजों का इस्तेमाल करें जो आपके पास पहले से हैं। ऐसे लोगों को संभालना बहुत मुश्किल होगा जो आपको नीचे खींचने की कोशिश करेंगे।

सिंह राशि:- पुरानी चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। पार्टनर से प्यार मिलेगा। अपने साथी को किसी बात के लिए राजी करने के लिए मजबूर न करें। पार्टनर की तलाश पूरी हो सकती है। आज अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है।

कन्या राशि:- पार्टनर की किसी बात को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। तनाव दूर करने के लिए आप दोस्तों से मिल सकते हैं। लव-लाइफ के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। पति-पत्नी के बीच मनमुटाव के कारण तनाव महसूस करेंगे। सिंगल लोगों को पार्टनर मिल सकता है।

तुला राशि:- कुछ राशियों को निवेश के दौरान लाभ होगा और व्यवसाय में भी अच्छी प्रगति आएगी। वहीं कुछ राशियों को आर्थिक मामले में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है तो आज का द‍िन आर्थिक और करियर के मामले में आपके लिए कैसा रहेगाइस वक्त आपके स्वास्थ्य और मानसिक धरातल में बहुत सुधार हो रहा है

वृश्चिक राशि:- इस वक्त आपकी दूरदर्शिता का असर आपके कामकाज पर हो रहा है। आजीविका के क्षेत्र में आपके अनुभव को दूसरे लोग भी भांपने लगे हैं। हो सकता है किसी राइवल फर्म से भी आपको बुलावा आ सकता है।

धनु राशि:- आपके कार्यक्षेत्र के वातावरण में सुधार होगा और इसके चलते आपका स्वास्थ्य भी बेहतर होता जाएगा। यदि आपका धन किसी योजना या सही निवेश पर खर्च हो रहा है तो बेहतर है वरना फिलहाल आप धन को वहीं सुरक्षित रखें जहां पर वह है।

मकर राशि:- अब आपके लिए परिस्थितियां कुछ नया मोड ले रही हैं। आपके सभी अवरुद्ध लाभ भी हाथ में आने वाले हैं। यदि आप किसी करियर से संबंधित प्रस्ताव पर विचार कर रहे हैं तो उसके लिए सभी पक्ष विपक्ष का विचार कर लें।

कुम्भ राशि:- आज आपको नौकरी से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार होगा। आज आपकी मुलाकात कुछ नए लोगों से हो सकती है। जिससे अचानक से नए धन के योग देखने को मिल रहे हैं। आज आप में कुछ नए बदलाव होंगे जो आपके पक्ष में रहेंगे। आज आलस्य से बचें, नहीं तो जीवनसाथी से किसी काम को लेकर आपकी बहस हो सकती है।

मीन राशि:- आज आप जिस क्षेत्र में प्रयास करेंगे उसमें आपको पूरी सफलता मिल सकती है। शैक्षणिक कार्यों में भी आपको सफलता मिल सकती है। व्यापार में लाभ होगा और नौकरी में भी उन्नति संभव है। चिपके रहने के बजाय समझौता नीति अपनाएं। बुजुर्गों की उपेक्षा करना ठीक नहीं है। वाणी पर नियंत्रण रखें।
 * आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ)  वाट्सएप नम्बर 7879372913
* यहां राशिफल चन्द्र के गोचर पर आधारित है, व्यक्तिगत जन्म के ग्रह और अन्य ग्रहों के गोचर के कारण शुभाशुभ परिणामों में कमी-वृद्धि संभव है, इसलिए अच्छे समय का सद्उपयोग करें और खराब समय में सतर्क रहें.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-