एमपी : शहडोल में बड़ा सड़क हादसा, टेम्पो ट्रैक्स पेड़ से टकराया, 3 महिलाओं की मौत, 4 गंभीर

एमपी : शहडोल में बड़ा सड़क हादसा, टेम्पो ट्रैक्स पेड़ से टकराया, 3 महिलाओं की मौत, 4 गंभीर

प्रेषित समय :13:18:50 PM / Mon, Jul 7th, 2025
Reporter : पलपल रिपोर्टर

शहडोल. मध्य प्रदेश के शहडोल में आज 7 जुलाई की सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. ब्यौहारी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह 4.40 बजे अयोध्या से दर्शन कर लौट रहे छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं का टेम्पो ट्रैक्स जोरा गांव के पास पेड़ से टकरा गया. हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर मौत हो गई. वहीं 15 महिलाएं और बच्चे घायल हैं. टेम्पो ट्रैक्स (तूफान) में कुल 20 लोग सवार थे, जिनमें ड्राइवर के अलावा सभी महिलाएं और बच्चे थे.

4 घायल मेडिकल कॉलेज रेफर

थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया कि हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायलों को पहले ब्यौहारी अस्पताल ले जाया गया. वहां से गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर किया गया है. मृतकों की पहचान गायत्री कवर (55), मालती पटेल (50) और इंदिरा बाई के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस और पुलिस वाहनों से अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने मृतकों के परिजन को फोन पर सूचना दी है, जो ब्यौहारी के लिए रवाना हो गए हैं.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-