झारखंड प्रदेश के बाबाधाम के लिए रांची रेलवे मंडल दो स्पेशल ट्रेन चलायेगी एक माह तक

झारखंड प्रदेश के बाबाधाम के लिए रांची रेलवे मंडल दो स्पेशल ट्रेन चलायेगी एक माह तक

प्रेषित समय :20:44:38 PM / Wed, Jul 9th, 2025
Reporter : पलपल रिपोर्टर

अनिल मिश्र/ रांची 

सावन माह के आते ही पूरे भारत वर्ष में भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए महिलाओं एवं पुरुषों द्वारा विशेष रूप से विभिन्न शिवालयों एवं ज्योतिर्लिंगों पर श्रद्धा के साथ पूजा अर्चना एवं दुग्धाभिषेक और जलाभिषेक किया जाता है.इसी सिलसिले में झारखंड प्रदेश के देवघर स्थित जिसे बाबाधाम के नाम से भी जाना जाता है. वहां प्रत्येक वर्ष एक माह का मेला लगता है.इस दौरान भारी संख्या में झारखंड, बिहार,पं बंगाल और उड़िसा एवं उत्तर प्रदेश से लोग आते हैं.इसी बीच श्रावणी मेला के अवसर पर ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ हो जाती है. इसे देखते हुए रेल मंत्रालय ने यात्रियों एवं कांवरियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल से दो जोड़ी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है. इसकी तारीख, टाइमिंग और रूट भी तय हो गया. इन ट्रेनों में एसएलआरडी के 2 कोच, सामान्य श्रेणी के 3 कोच एवं द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 9 कोच यानी 14 कोच होंगे.

वहीं गाड़ी संख्या 08646/08645 रांची-भागलपुर-रांची (वाया कोडरमा) त्रि-साप्ताहिक श्रावणी मेला स्पेशल का परिचालन होगा.ट्रेन संख्या 08646 रांची-भागलपुर (वाया कोडरमा) त्रि-साप्ताहिक श्रावणी मेला स्पेशल 10 जुलाई से 10 अगस्‍त, 2025 तक प्रत्येक रविवार, मंगलवार एवं गुरुवार को रांची से प्रस्थान करेगी. मुरी, बरकाकाना, हजारीबाग टाउन, कोडरमा, किउल, सुल्तानगंज होते हुए भागलपुर जाएगी.

जबकि ट्रेन का रांची प्रस्थान 23:00 बजे, मुरी आगमन 00:05 बजे प्रस्थान 00:07 बजे, बरकाकाना आगमन 01:35 बजे प्रस्थान 01:45 बजे, हजारीबाग टाउन आगमन 02:40 बजे प्रस्थान 02:45 बजे, कोडरमा आगमन 03:55 बजे प्रस्थान 04:00 बजे, नवादा आगमन 06:10 बजे प्रस्थान 06:12 बजे, किउल आगमन 08:20 बजे प्रस्थान 08:25 बजे, सुल्तानगंज आगमन 09:45 बजे प्रस्थान 09:50 बजे एवं भागलपुर आगमन 12:05 बजे होगा.वहीं संख्या 08645 भागलपुर-रांची (वाया कोडरमा) त्रि-साप्ताहिक श्रावणी मेला स्पेशल 11 जुलाई से 11 अगस्‍त, 2025 तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को भागलपुर से प्रस्थान करेगी. सुल्तानगंज, किउल, कोडरमा, हजारीबाग टाउन, बरकाकाना, मुरी होते हुए रांची आएगी.इस ट्रेन का भागलपुर प्रस्थान 13:10 बजे, सुल्तानगंज आगमन 13:35 बजे प्रस्थान 13:40 बजे, किउल आगमन 16:00 बजे प्रस्थान 16:05 बजे, नवादा आगमन 17:10 बजे प्रस्थान 17:12 बजे, कोडरमा आगमन 20:00 बजे प्रस्थान 20:05 बजे, हजारीबाग टाउन आगमन 22:25 बजे प्रस्थान 22:30 बजे, बरकाकाना आगमन 23:55 बजे प्रस्थान 00:05 बजे, मुरी आगमन 01:58 बजे प्रस्थान 02:00 बजे एवं रांची आगमन 03:30 बजे होगा.ट्रेन संख्या 08610/08609 रांची-भागलपुर-रांची (वाया जसीडीह) त्रि-साप्ताहिक श्रावणी मेला स्पेशल का परिचालन होगा.ट्रेन संख्या 08610 रांची-भागलपुर (वाया जसीडीह) त्रि-साप्ताहिक श्रावणी मेला स्पेशल 12 जुलाई से 11 अगस्‍त, 2025 तक प्रत्येक शनिवार, सोमवार एवं बुधवार को रांची से प्रस्थान करेगी. मुरी, धनबाद, जसीडीह, किउल, सुल्तानगंज होते हुए  भागलपुर जाएगी.इस ट्रेन का रांची प्रस्थान 23:00 बजे, मुरी आगमन 00:05 बजे प्रस्थान 00:07 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 01:15 बजे प्रस्थान 01:20 बजे, धनबाद आगमन 04:05 बजे प्रस्थान 04:15 बजे, जसीडीह आगमन 07:20 बजे प्रस्थान 07:30 बजे, किउल आगमन 09:55 बजे प्रस्थान 10:20 बजे, सुल्तानगंज आगमन 11:57 बजे प्रस्थान 12:02 बजे एवं भागलपुर आगमन 13:00 बजे होगा.वहीं ट्रेन संख्या 08609 भागलपुर-रांची (वाया जसीडीह) त्रि-साप्ताहिक श्रावणी मेला स्पेशल 13 जुलाई से 12 अगस्‍त, 2025 तक प्रत्येक रविवार, मंगलवार एवं गुरुवार को भागलपुर से प्रस्थान करेगी. सुल्तानगंज, किउल, जसीडीह, धनबाद, मुरी होते हुए रांची आएगी.इस ट्रेन का भागलपुर प्रस्थान 13:45 बजे, सुल्तानगंज आगमन 14:08 बजे प्रस्थान 14:10 बजे, किउल आगमन 16:00 बजे प्रस्थान 16:30 बजे, जसीडीह आगमन 19:35 बजे प्रस्थान 19:45 बजे, धनबाद आगमन 23:20 बजे प्रस्थान 23:25 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 01:15 बजे प्रस्थान 01:20 बजे, मुरी आगमन 02:23 बजे प्रस्थान 02:25 बजे एवं रांची आगमन 03:50 बजे होंगा.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-