Aaj Ka Din: मंगलवार, 15 जुलाई 2025, घर-परिवार के शुभ-मंगल के लिए मंगला गौरी व्रत!

Aaj Ka Din: मंगलवार, 15 जुलाई 2025, घर-परिवार के शुभ-मंगल के लिए मंगला गौरी व्रत!

प्रेषित समय :19:56:51 PM / Mon, Jul 14th, 2025
Reporter : पलपल रिपोर्टर

-प्रदीप लक्ष्मीनारायण द्विवेदी, बॉलीवुड एस्ट्रो एडवाइजर (व्हाट्सएप- 6367472963)
जहां 11 जुलाई 2025 से श्रावण मास प्रारंभ हो गया है, वहां पहला मंगला गौरी व्रत 15 जुलाई 2025 को है.
भगवान भोलेनाथ और माता गौरी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए श्रावण माह में व्रत उत्तम माने गए हैं. 
इस दौरान हर मंगलवार के दिन सुहागन महिलाएं अपने दाम्पत्य जीवन को सुखद बनाये रखने के लिए मंगला गौरी का व्रत-पूजन करती हैं. 
* देवी मङ्गला गौरी की अष्टोत्तर शतनामावली....
ॐ श्री गौर्यै नमः. ॐ गणेशजनन्यै नमः. ॐ गिरिराजतनूद्भवायै नमः. ॐ गुहाम्बिकायै नमः.
ॐ जगन्मात्रे नमः. ॐ गंगाधरकुटुंबिन्यै नमः. ॐ वीरभद्रप्रसुवे नमः. ॐ विश्वव्यापिन्यै नमः. ॐ विश्वरूपिण्यै नमः. ॐ अष्टमूर्त्यात्मिकायै नमः. ॐ कष्टदारिद्र्यशमन्यै नमः. ॐ शिवायै नमः. ॐ शांभव्यै नमः. ॐ शंकर्यै नमः. ॐ बालायै नमः. ॐ भवान्यै नमः. ॐ भद्रदायिन्यै नमः. ॐ माङ्गल्यदायिन्यै नमः. ॐ सर्वमङ्गलायै नमः. ॐ मञ्जुभाषिण्यै नमः. ॐ महेश्वर्यै नमः. ॐ महामायायै नमः. ॐ मन्त्राराध्यायै नमः. ॐ महाबलायै नमः. ॐ हेमाद्रिजायै नमः. ॐ हैमवत्यै नमः. ॐ पार्वत्यै नमः. ॐ पापनाशिन्यै नमः. ॐ नारायणांशजायै नमः. ॐ नित्यायै नमः. ॐ निरीशायै नमः. ॐ निर्मलायै नमः. ॐ अम्बिकायै नमः. ॐ मृडान्यै नमः. ॐ मुनिसंसेव्यायै नमः. ॐ मानिन्यै नमः. ॐ मेनकात्मजायै नमः. ॐ कुमार्यै नमः. ॐ कन्यकायै नमः. ॐ दुर्गायै नमः. ॐ कलिदोषनिषूदिन्यै नमः. ॐ कात्यायिन्यै नमः. ॐ कृपापूर्णायै नमः. ॐ कल्याण्यै नमः. ॐ कमलार्चितायै नमः. ॐ सत्यै नमः. ॐ सर्वमय्यै नमः. ॐ सौभाग्यदायै नमः. ॐ सरस्वत्यै नमः. ॐ अमलायै नमः. ॐ अमरसंसेव्यायै नमः. ॐ अन्नपूर्णायै नमः. ॐ अमृतेश्वर्यै नमः. ॐ अखिलागमसंस्तुतायै नमः. ॐ सुखसच्चित्सुधारसायै नमः. ॐ बाल्याराधितभूतेशायै नमः. ॐ भानुकोटिसमद्युतये नमः. ॐ हिरण्मय्यै नमः. ॐ परायै नमः. ॐ सूक्ष्मायै नमः. ॐ शीतांशुकृतशेखरायै नमः. ॐ हरिद्राकुंकुमाराध्यायै नमः. ॐ सर्वकालसुमङ्गल्यै नमः. ॐ सर्वभोगप्रदायै नमः. ॐ सामशिखायै नमः. ॐ वेदन्तलक्षणायै नमः. ॐ कर्मब्रह्ममय्यै नमः. ॐ कामकलनायै नमः. ॐ कांक्षितार्थदायै नमः. ॐ चन्द्रार्कायितताटङ्कायै नमः. ॐ चिदंबरशरीरिण्यै नमः. ॐ श्रीचक्रवासिन्यै नमः. ॐ देव्यै नमः. ॐ कामेश्वरपत्न्यै नमः. ॐ कमलायै नमः. ॐ मारारातिप्रियार्धांग्यै नमः. ॐ मार्कण्डेयवरप्रदायै नमः. ॐ पुत्रपौत्रवरप्रदायै नमः. ॐ पुण्यायै नमः. ॐ पुरुषार्थप्रदायिन्यै नमः. ॐ सत्यधर्मरतायै नमः. ॐ सर्वसाक्षिण्यै नमः. ॐ शतशांगरूपिण्यै नमः. ॐ श्यामलायै नमः. ॐ बगलायै नमः. ॐ चण्ड्यै नमः. ॐ मातृकायै नमः. ॐ भगमालिन्यै नमः. ॐ शूलिन्यै नमः. ॐ विरजायै नमः. ॐ स्वाहायै नमः. ॐ स्वधायै नमः. ॐ प्रत्यंगिराम्बिकायै नमः. ॐ आर्यायै नमः. ॐ दाक्षायिण्यै नमः. ॐ दीक्षायै नमः. ॐ सर्ववस्तूत्तमोत्तमायै नमः. ॐ शिवाभिधानायै नमः. ॐ श्रीविद्यायै नमः. ॐ प्रणवार्थस्वरूपिण्यै नमः. ॐ ह्र्रींकार्यै नमः.. ॐ नादरूपायै नमः. ॐ त्रिपुरायै नमः. ॐ त्रिगुणायै नमः. ॐ ईश्वर्यै नमः. ॐ सुन्दर्यै नमः. ॐ स्वर्णगौर्यै नमः. ॐ षोडशाक्षरदेवतायै नमः.
श्री त्रिपुरा सुंदरी दैनिक धर्म-कर्म पंचांग-चौघड़िया : 15 जुलाई 2025
शक सम्वत 1947, विक्रम सम्वत 2082, अमान्त महीना आषाढ़, पूर्णिमान्त महीना श्रावण, वार मंगलवार, पक्ष कृष्ण,पक्ष तिथि पञ्चमी - 22:38 तक, नक्षत्र शतभिषा - 06:26 तक, क्षय नक्षत्र पूर्व भाद्रपद - 05:46, (16 जुलाई 2025) तक, योग सौभाग्य - 14:12 तक, करण कौलव - 11:21 तक, द्वितीय करण तैतिल - 22:38 तक, सूर्य राशि मिथुन, चन्द्र राशि कुम्भ - 23:58 तक, राहुकाल 16:00 से 17:41, अभिजित मुहूर्त 12:11 से 13:05
दैनिक चौघड़िया- 15 जुलाई 2025, मंगलवार
दिन का चौघड़िया

रोग - 05:55 से 07:36
उद्वेग - 07:36 से 09:16
चर - 09:16 से 10:57
लाभ - 10:57 से 12:38
अमृत - 12:38 से 14:19
काल - 14:19 से 16:00
शुभ - 16:00 से 17:41
रोग - 17:41 से 19:22
रात्रि का चौघड़िया
काल - 19:22 से 20:41
लाभ - 20:41 से 22:00
उद्वेग - 22:00 से 23:19
शुभ - 23:19 से 00:38
अमृत - 00:38 से 01:58
चर - 01:58 से 03:17
रोग - 03:17 से 04:36
काल - 04:36 से 05:55 

* चौघडिय़ा का उपयोग कोई नया कार्य शुरू करने के लिए शुभ समय देखने के लिए किया जाता है.

* दिन का चौघडिय़ा- अपने शहर में सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच के समय को बराबर आठ भागों में बांट लें और हर भाग का चौघडिय़ा देखें.
* रात का चौघडिय़ा- अपने शहर में सूर्यास्त से अगले दिन सूर्योदय के बीच के समय को बराबर आठ भागों में बांट लें और हर भाग का चौघडिय़ा देखें.
* अमृत, शुभ, लाभ और चर, इन चार चौघडिय़ाओं को अच्छा माना जाता है और शेष तीन चौघडिय़ाओं- रोग, काल और उद्वेग, को उपयुक्त नहीं माना जाता है.
* यहां दी जा रही जानकारियां संदर्भ हेतु हैं, विभिन्न पंचांगों, धर्मग्रथों से साभार ली गई है, स्थानीय समय, परंपराओं और धर्मगुरु-ज्योतिर्विद् के निर्देशानुसार इनका उपयोग कर सकते हैं, क्योंकि यहां दिया जा रहा समय अलग-अलग शहरों में स्थानीय समय के सापेक्ष थोड़ा अलग हो सकता है.
आज का राशिफल -
मेष राशि:- आपको रुका हुआ धन प्राप्त होगा. प्रयासरत कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होने का योग बन रहा है. परिवार में नए मेहमान के आगमन का योग बन रहा है. पत्नी का सुख प्राप्त होगा. चतुर्दिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा.

वृष राशि:- आज अपनी उर्जा को सही दिशा में लगाएं बड़ी सफलता का योग बन रहा है. विद्यार्थियों के लिए एवम उनके कैरियर के लिए अच्छा समय चल रहा है. षड्यंत्रकारी विफल रहेंगे.

मिथुन राशि:- आपको नए व्यापार एवं व्यवसाय से लाभ मिलेगा आपका व्यापार से लाभ होगा. विदेश में नया व्यवसाय खोलने के अवसर प्राप्त होंगे. साहित्यिक जगत के लिए साहित्यिक जगत से आय का साधन मिलेगा आपको न्यायालय से लाभ मिलेगा.

कर्क राशि:- आपको लेखन एवं साहित्य के क्षेत्र से लाभ मिलेगा सम्मान प्राप्त होने का योग बन रहा है. जमीन जायदाद के खरीदने का उत्तम समय है. आप को संतान सुख मिलने की संभावना है. विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय चल रहा है.

सिंह राशि:- मान सम्मान में वृद्धि होगा रोजगार से आपको लाभ मिलेगा आयात निर्यात का योग बन रहा है. परिवार में शुभ कार्य होने का योग है. आपको बाय स्रोत से अचानक धन लाभ होगा जिससे आपकी माली हालत सुदृढ़ होगी.

कन्या राशि:- चारों तरफ से धन लाभ होने का योग बन रहा है. परिवार में शुभ कार्य होने से मन प्रसन्न रहेगा भाई बहन का सुख प्राप्त होगा नए कार्य एवं नए उद्योग लगने का योग बन रहा है. खिलाड़ियों के लिए उत्तम समय चल रहा है.

तुला राशि:- आज आप गुस्से पर नियंत्रण रखें संपादन एवं संपादन कार्य से आपको लाभ मिलेगा.  देश विदेश की यात्रा का योग बन रहा है. स्वास्थ्य से सावधानी बरतें और अपनी उर्जा को सही दिशा में लगाएं. आपका समय आपके अनुकूल चल रहा है. जितना मेहनत करेंगे उतना आपका भाग्य साथ देगा.

वृश्चिक राशि:- वृश्चिक राशि गुस्से में एवं शीघ्र निर्णय लेने से बचें आपको नुकसान हो सकता है. नए व्यापार करने के अवसर मिलेंगे शुभ कार्य का योग बन रहा है.  जमीन एवं वाहन खरीदने का योग बन रहा है.

धनु राशि:- परिवार में शुभ कार्य होने का योग बन रहा है भाई बहन के लिए रोजगार के अवसर मिलेंगे. भाई बहन को सुख समृद्धि में वृद्धि का योग बन रहा है, नए व्यापार के अवसर मिलेंगे. विद्यार्थियों खिलाड़ियों के लिए सर्वोत्तम समय चल रहा है.

मकर राशि:- आप भावनाओं पर नियंत्रण रखें जल्द वाजी में कोई काम ना करें नुकसान हो सकता है. धन लाभ होने का योग बन रहा है. समय का सदुपयोग करें.  समय आपके अनुकूल है. भाग्य आपका साथ दे रहा है.

कुम्भ राशि:- समय महत्व पूर्ण चल रहा है. चतुर्दिक लाभ होगा, धन धन के क्षेत्र में वृद्धि का योग बन रहा है. नया व्यापार का योग बन रहा है. विद्यार्थियों के लिए यह उत्तम समय चल रहा है. इच्छाओं के पूरा होने का योग बन रहा है.

मीन राशि:- प्रयासरत कार्यों में आपको सफलता मिलेगी. लेखन कार्य से धन लाभ होगा. परिश्रम से अत्यधिक लाभ प्राप्त होने की संभावनाएं हैं. आध्यात्मिक विकास का योग बन रहा है. यात्रा तीर्थाटन इत्यादि से आपको लाभ प्राप्त 
 * आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ)  वाट्सएप नम्बर 7879372913

* यहां राशिफल चन्द्र के गोचर पर आधारित है, व्यक्तिगत जन्म के ग्रह और अन्य ग्रहों के गोचर के कारण शुभाशुभ परिणामों में कमी-वृद्धि संभव है, इसलिए अच्छे समय का सद्उपयोग करें और खराब समय में सतर्क रहें.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-