शेयर मार्केट में बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 765 अंक गिरा, निफ्टी भी 246 अंक फिसला, ऑटो, आईटी शेयर्स टूटे

शेयर मार्केट में बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 765 अंक गिरा

प्रेषित समय :16:46:42 PM / Fri, Aug 8th, 2025
Reporter : पलपल रिपोर्टर

मुंबई. शेयर बाजार में आज यानी 8 अगस्त को गिरावट रही. सेंसेक्स 4 महीने के बाद 80 हजार के स्तर से नीचे आया है. ये 765 अंक गिरकर 79,857 पर बंद हुआ. इससे पहले सेंसेक्स 9 मई को 79,454 पर पहुंचा था.

वहीं निफ्टी में भी 246 अंक की गिरावट रही. ये 24,350 पर बंद हुआ. सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 5 में तेजी और 25 में गिरावट रही. मेटल, आईटी, ऑटो और रियल्टी सेक्टर के शेयर्स में ज्यादा गिरावट रही.

एशियाई बाजारों में गिरावट

एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 761 अंक चढ़कर 41,820 पर और कोरिया का कोस्पी 17 अंक नीचे 3,210 पर बंद हुआ. हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स 222 अंक  गिरकर 24,858 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट 2 अंक की मामूली गिरावट के साथ 3,635 पर बंद हुआ है. 7 अगस्त को अमेरिका का डाउ जोन्स 224 अंक गिरकर 43,968 पर बंद हुआ. वहीं नैस्डेक कंपोजिट 73 अंक चढ़कर 21,242 पर और एसएंडपी 500 6,340 पर फ्लैट बंद हुआ.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-