देश भर रेलवे अस्पतालों में शीघ्र ही पैरा-मैडिकल स्टाफ की कमी दूर होगी, आरआरबी ने 434 पदों पर भर्ती शुरू की

देश भर रेलवे अस्पतालों में शीघ्र ही पैरा-मैडिकल स्टाफ की कमी दूर होगी, आरआरबी ने 434 पदों पर भर्ती शुरू की

प्रेषित समय :15:54:36 PM / Sun, Aug 10th, 2025
Reporter : पलपल रिपोर्टर

नई दिल्ली. रेलवे अस्पताल में चिकित्सिकीय स्टाफ की चल रही कमी शीघ्र ही दूर होने जा रही है. रेलवे ने देश भर के रेल अस्पतालों में इन स्टाफ की भर्ती का ऐलान किया है और सैकड़ों पदों पर भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत भी कर दी गई है.

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने पैरामेडिकल कैटेगरी में कुल 434 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 8 सितंबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया शुरू करने के लिए आधार नंबर और ओटीपी के जरिए लॉगिन करना होगा. 

पदों का विवरण और प्रारंभिक वेतन

पद का नाम                          प्रारंभिक वेतन            कुल पद

नर्सिंग सुपरिटेंडेंट                    44,900                    272

डायलिसिस टेक्नीशियन          35,400 4

हेल्थ एंड मलेरिया इंस्पेक्टर 35,400                          33

फार्मासिस्ट (एंट्री ग्रेड)             29,200                     105

रेडियोग्राफर (एक्स-रे टेक)       29,200                       4

ईसीजी टेक्नीशियन                25,500                       4

  कुल पद —                                                        434

कौन कर सकता है आवेदन

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु पदानुसार 18, 19 और 20 वर्ष निर्धारित की गई है. वहीं, अधिकतम आयु सीमा भी पद के अनुसार अलग-अलग तय की गई है, जो कि 33, 35 और 40 वर्ष तक हो सकती है. अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पूर्व संबंधित पद की विस्तृत पात्रता, शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा की जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में जरूर पढ़ लें. 

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी), डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा. परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा जबकि गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती होगी.

ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.inपर जाएं.

वेबसाइट पर जाकर उस RRB रीजन को चुनें जहां आप आवेदन करना चाहते हैं (जैसे rrb bhopal, rrb mumbaiआदि).

CEN NO. के तहत पैरामेडिकल भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन लिंक खोजें.

Apply Online या New Registration लिंक पर क्लिक करके अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि भरकर रजिस्ट्रेशन करें.

पंजीकरण के बाद मिले लॉगिन क्रेडेंशियल्स से लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म को सावधानीपूर्वक भरें.

अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और आवश्यक प्रमाण पत्र निर्धारित प्रारूप और साइज में अपलोड करें.

अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करें.

सभी विवरण की जांच करें और Final Submit बटन पर Click करें.

सफलतापूर्वक आवेदन करने के बाद आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट अपने पास रख लें.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-