दिशोम गुरू का घर बनेगा म्यूजियम, झारखंड सरकार का ऐलान 

दिशोम गुरू का घर बनेगा म्यूजियम, झारखंड सरकार का ऐलान 

प्रेषित समय :19:54:49 PM / Thu, Sep 4th, 2025
Reporter : पलपल रिपोर्टर

अनिल मिश्र/ रांची 

झारखंड प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के नाम पर राज्य सरकार ने एक ऐतिहासिक पहल किया है. राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित शिबू सोरेन अर्थात गुरुजी का सरकारी आवास अब गुरुजी स्मृति संग्रहालय के रूप में विकसित किया जाएगा. झारखंड सरकार की कैबिनेट के बैठक में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने यह प्रस्ताव  को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष रखा.

जिसे सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई.इस संबंध में झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि गुरुजी की स्मृतियां अमर रहेंगी. यह संग्रहालय झारखंड की अस्मिता और हमारी लड़ाई की गाथा को हमेशा जीवित रखेगा. इसके साथ ही दोनों मंत्रियों ने जामताड़ा जिले के चिरुडीह में गुरुजी की याद में एक भव्य पार्क और विशाल प्रतिमा स्थापित करने का भी प्रस्ताव रखा. यह वही पवित्र भूमि है, जहां से गुरुजी ने अपनी राजनीतिक और सामाजिक लड़ाई की शुरुआत की थी.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-