छोटा खर्च, बड़ा फायदा के जाल में उलझ कर गवाएं 24 लाख!

छोटा खर्च, बड़ा फायदा के जाल में उलझ कर गवाएं 24 लाख!

प्रेषित समय :21:43:13 PM / Sun, Sep 7th, 2025
Reporter : पलपल रिपोर्टर

* अभिमनोज
छोटा-छोटा खर्च करवा कर पहले फायदा देना और उसके बाद बड़े फायदे के लालच के जाल में फंसा कर बहुत बड़ा अमाउंट पार कर लेना साइबर अपराधियों का सबसे ज्यादा उपयोग में लिया जाने वाला तरीका है.
मीडिया रिपोर्ट्स हैं कि यूपी के बरेली में एक व्यक्ति को शुरूआत में टुकड़ों-टुकड़ों में लगभग 3000 रुपयों का फायदा देकर साइबर ठगों ने उससे 24 लाख रुपए की ठगी कर डाली.
इसके बाद साइबर थाने में रिपोर्ट की गई, जिसके चलते साइबर पुलिस इस मामले की जांच करने और रकम होल्ड करने की कोशिश कर रही है.
खबरें हैं कि उत्तर प्रदेश के इज्जतनगर निवासी तन्मय कपूर ने पुलिस को बताया कि 10 जुलाई 2025 को उन्हें सोशल मीडिया पर एक मैसेज मिला जिसमें कैफे का रिव्यू करने पर रुपए मिलने की बात बताई गई.
इसके अनुसार तन्मय कपूर ने टास्क पूरा किया और उसे डेढ़ सौ रुपए मिले, एक के बाद एक कई टास्क देकर रुपए भेजे गए, बाद में उसे बताया गया कि यदि कुछ रकम लगते हैं, तो बहुत बड़ा फायदा हो सकता है.
पहली बार 5000 रुपए का टास्क पूरा हुआ, तो उसके बाद वह साइबर ठगों के जाल में फसता चला गया.
इसके बाद तन्मय कपूर से क्रमशः 23 हजार, 68 हजार और 1 लाख 20 हजार रुपए साइबर ठगों द्वारा टास्क में लगवाए गए.
इस तरह जुलाई तक तन्मय कपूर से 24 लाख रुपए की ठगी कर ली गई, यही नहीं, टास्क में फेल होने का कहकर और बड़ा लालच देकर आखिर तक 6 लाख से ज्यादा की रकम मांगते रहे, लेकिन जब तन्मय कपूर को ठगी का एहसास हुआ, तो उसने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज की. अब साइबर पुलिस इस मामले की जांच करके रकम होल्ड करने की कोशिश कर रही है.
उल्लेखनीय है कि रिव्यु के नाम पर पैसा, घर बैठे काम के नाम पर पैसा, घर बैठे कमाई जैसे लालच के कामों के जरिए साइबर ठग अच्छी खासी ठगी कर रहे हैं, इसलिए यदि ऐसे मामलों में सतर्क नहीं रहते हैं और लालच के जाल में फंस जाते हैं, तो कभी भी बड़ी ठगी का शिकार हो सकते हैं!

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-