जबलपुर से सिंगरौली पहुंची महिला के साथ स्टेशन में रेप, कटनी जीआरपी में एफआईआर दर्ज

जबलपुर से सिंगरौली पहुंची महिला के साथ स्टेशन में रेप, कटनी जीआरपी में एफआईआर दर्ज

प्रेषित समय :14:00:43 PM / Tue, Sep 9th, 2025
Reporter : पलपल रिपोर्टर

कटनी/सिंगरौली. एमपी के सिंगरौली रेलवे स्टेशन पर महिला यात्री के साथ रेप का मामला सामने आया है। महिला को जीआरपी ने 300 किमी दूर कटनी लाकर एफआईआर दर्ज की और आरोपी वाहन स्टैंड के ठेकाकर्मी को गिरफ्तार कर लिया.

दरअसल, रविवार-सोमवार की दरमियानी रात 25 वर्षीय महिला पति के साथ जबलपुर-इंटरसिटी से सिंगरौली पहुंची। यहां से उन्हें चौपन जाना था। करीब 12.30 बजे पति चाय लेने स्टेशन के बाहर गया और महिला सिंगरौली-बरगवां छोर स्थित शौचालय गई, तभी वाहन स्टैंड के कर्मचारी देवालाल साकेत (25) ने वारदात को अंजाम दिया। सिंगरौली स्टेशन चौकी में शिकायत की गई।

जबलपुर से महिला एसआई को बुलाया

सिंगरौली स्टेशन चौकी में ऑनलाइन एफआईआर, सीसीटीएनएस व महिला एसआई पदस्थ न होने से पीडि़ता की करीब 300 किमी दूर कटनी जीआरपी थाने लाकर एफआइआर दर्ज की गई। कटनी जीआरपी में महिला एसआई न होने से जबलपुर से एसआई संजीवनी राजपूत को कटनी बुलाया गया। संजीवनी ने महिला के बयान लेते हुए आरोपी के खिलाफ धारा 64, 351 (2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया। बता दें, सिंगरौली स्टेशन कटनी जीआरपी थाना क्षेत्र में आता है इसलिए यहां कार्रवाई हुई। वहीं इस संबंध में कटनी जीआरपी थाना प्रभारी एलपी कश्यप ने बताया कि सिंगरौली स्टेशन के शौचालय में रेप की घटना सामने आई है. एफआईआर दर्ज की गई है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-