जबलपुर: विधायक लखन घनघोरिया का बेटा यश बना एमपी यूथ कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष, 3,13,730 वोट मिले..!

जबलपुर: विधायक लखन घनघोरिया का बेटा यश बना एमपी यूथ कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष, 3,13,730 वोट मिले..!

प्रेषित समय :18:23:00 PM / Thu, Nov 6th, 2025
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर/भोपाल. एमपी यूथ कांग्रेस के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं. जबलपुर विधायक और पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया के बेटे यश घनघोरिया ने एमपी युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में जीत दर्ज की है. यश को सबसे ज्यादा 3 लाख 13 हजार 730 वोट मिले हैं. जबकि भोपाल के अभिषेक परमार 2,38,780 वोट पाकर दूसरे नंबर पर रहे हैं.

बताया गया है कि 18 अप्रैल को एमपी में यूथ कांग्रेस के चुनावों की घोषणा के साथ ही सदस्यता शुरू हुई थी. ऑनलाइन मोड पर एप के जरिए कराई गई मेंबरशिप में हर नए सदस्य को 50 रुपए सदस्यता शुल्क भी अदा करना था. 20 जून से 19 जुलाई तक चलाए गए सदस्यता अभियान में 1537527 युवाओं ने सदस्यता फॉर्म भरे. इनमें से 63153 युवाओं ने सदस्यता शुल्क जमा नहीं किया. सदस्यता शुल्क के साथ 14 लाख 74 हजार 374 युवाओं ने मेंबरशिप के लिए फॉर्म भरे. यश घनघोरिया के यूथ कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनने की खबर के बाद जबलपुर में उनके खटीक मोहल्ला सराफा स्थित निवास पर युवा कार्यकर्ताओं की भीड़ एकत्र हो गए, जहां पर युवकों ने खुशियों का इजहार किया. बधाई व शुभकामनाएं देने के लिए लोगों का आना जाना लगा रहा.

युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के उम्मीदवारों में किसे कितने वोट मिले-
-उम्मीदवार वोट मिले
यश घनघोरिया 313730
अभिषेक परमार 238780
देवेन्द्र सिंह दादू 27566
शिवराज यादव 19824
राजवीर कुडिया 11058
जावेद पटेल 10205
योगिता सिंह 6401
शुभांगना राजे जामनिया 6132
अब्दुल करीम कुरैशी 5966
प्रमोद सिंह 5573
मोनिका मांडरे 5075
स्वीटी पाटिल 4512
नीरज पटेल 4510
विनय पांडे 2234
राजीव सिंह 2014
प्रियेश चौकड़े 1941
गीता कड़वे 1481
आशीष चौबे 1329

प्रदेश महासचिव में सबसे ज्यादा धीरज सिंह परिहार को मिले 17 हजार वोट-
युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के 55 पदों के लिए 182 उम्मीदवार मैदान में थे. प्रदेश महासचिव के लिए सबसे ज्यादा वोट धीरज सिंह परिहार को मिले.
उम्मीदवार का नाम     प्राप्त वोट
धीरेज सिंह परिहार 17,716
सत्याम सिंह गुर्जर            15,201
ऋषभ मिश्रा 14,699
शिवमसिंह परिहार 13,319
गौरव परमार 12,972
प्रमोद पटेल 12,002
सक्षम गुलाटी 10,792
रोहित राजोरिया 10,435
देवांशु सिंह परिहार 9,975
दीपक ठाकुर 9,801
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-