जबलपुर. नगर निगम द्वारा निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशानुसार अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार चलाया जा रहा है और नागरिकों को राहत पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है, जिसकी सराहना नागरिकों द्वारा भी की जा रही है. इसी कड़ी में आज गोहलपुर थाने से अधारताल सुहागी, शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज से रॉंझी, झंडा चौक बड़ा पत्थर तक रिपीट कार्रवाई की गयी.
कार्रवाई के दौरान लगभग 50 टपरे अलग किये गए तथा गद्दा, फोम एवं सोफा कुर्सियां आदि जब्त की गयी. इसके साथ-साथ ग्वारीघाट बिग बाजार के सामने निगम के जर्जर भवन को पूर्णत: हटाया गया एवं छोटी लाइन फाटक पर ठेले टपरे को प्रतिबद्ध किया गया. उक्त कार्यवाही में दल प्रभारी दुर्गा राव, अभिषेक समुद्रे, कुलदीप त्रिपाठी, अंकित पारस, वीरेन्द्र मिश्रा, जोसफ प्रवीण, लक्ष्मण कोरी, ब्रज किशोर तिवारी, नदीम अहमद खान और सहायक दल प्रभारी आरिफ अहमद खान, शुभम खरे मौके पर मौजूद रहे.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

