नई दिल्ली. भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल के रिश्तों को लेकर पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर कयासों का बाजार गर्म था. दोनों की शादी टूटने की खबरों के बीच अब इन तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए खुद स्मृति मंधाना ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और फैंस को सच्चाई से रूबरू कराया है.
स्मृति मंधाना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी साझा करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि पलाश मुच्छल के साथ उनकी शादी अब नहीं हो रही है. उन्होंने लिखा कि पिछले कुछ हफ्तों से उनके जीवन को लेकर लगातार कई तरह की चर्चाएं हो रही थीं, जिसके चलते उन्हें लगा कि अब इस विषय पर खुलकर बात करना जरूरी हो गया है.
क्रिकेटर ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा कि वह स्वभाव से एक बेहद निजी इंसान हैं और अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट ही रखना पसंद करती हैं, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए उन्हें यह स्पष्ट करना पड़ रहा है कि शादी रद्द कर दी गई है. इसके साथ ही स्मृति ने अपने फैंस और मीडिया से भावुक अपील की है कि इस मामले को अब यहीं समाप्त कर दिया जाए और उनकी निजता का सम्मान करते हुए इस मुद्दे पर आगे कोई चर्चा न की जाए.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

