हरियाणा: गुरमीत राम रहीम को फिर मिली 40 दिन की पैरोल, 15वीं बार जेल से बाहर

हरियाणा: गुरमीत राम रहीम को फिर मिली 40 दिन की पैरोल, 15वीं बार जेल से बाहर

प्रेषित समय :16:43:33 PM / Sun, Jan 4th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

चंडीगढ़. रोहतक की सुनारिया जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर 40 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आ रहा है. जानकारी के मुताबिक, उसे दोपहर 12 बजे जेल से बाहर निकाला जाएगा.

पैरोल की अवधि के दौरान राम रहीम हरियाणा के सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के मुख्यालय में रहेगा. हालांकि उसे अपने समर्थकों को डेरे में इक_ा करने की अनुमति नहीं होगी, लेकिन वह वीडियो संदेश के जरिए अपने अनुयायियों से संवाद कर सकेगा.

रेप और हत्या मामले में सजा काट रहा राम रहीम

गुरमीत राम रहीम साध्वियों के साथ बलात्कार के दो मामलों में दोषी ठहराया जा चुका है. अगस्त 2017 में पंचकूला की एक विशेष अदालत ने उसे रेप के दो मामलों में 20 साल की सजा सुनाई थी. इसके अलावा, साल 2019 में उसे पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा भी मिली थी. फिलहाल वह रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है.

सवालों के घेरे में राम रहीम का पैरोल

राम रहीम को बार-बार पैरोल मिलने को लेकर राजनीतिक विवाद भी उठते रहे हैं. विपक्षी दल अक्सर सरकार पर सवाल खड़े करते हैं. वहीं, प्रशासन का कहना है कि उसे नियमों के तहत ही पैरोल दी जाती है. पैरोल पर बाहर आने के बाद राम रहीम आम तौर पर अपने अनुयायियों से शांति बनाए रखने और डेरा प्रबंधन के निर्देशों का पालन करने की अपील करता रहा है. इस बार भी सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और सिरसा सहित आसपास के इलाकों में नजर रखी जा रही है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-