जबलपुर में श्रीराम कॉलेज में दो छात्रों के बीच टकराव, पैर में फंसा चाकू लेकर पहुंचा अस्पताल युवक, देर रात तक चलती रही सर्जरी

जबलपुर में श्रीराम कॉलेज में दो छात्रों के बीच टकराव, पैर में फंसा चाकू लेकर पहुंचा अस्पताल युवक, देर रात तक चलती रही सर्जरी

प्रेषित समय :18:30:15 PM / Thu, Jan 8th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में माढ़ोताल स्थित श्री राम कॉलेज में पढऩे वाले दो छात्रों के बीच जमकर विवाद हुआ. हालत ऐसे बने कि एक छात्र ने दूसरे के पैर में चाकू से हमला कर दिया. घायल छात्र करीब 10 किलोमीटर पैर में फंसा चाकू लेकर अस्पताल पहुंचा. यहां उसकी हालत देखते हुए डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. यहां देर रात तक उसकी सर्जरी चलती रही.

बताया गया है कि श्रीराम कॉलेज के छात्रों की बीती शाम के वक्त छुट्टी हुई तभी आदित्य व उसके साथी राहुल के बीच विवाद हो गया. कुछ देर बाद कॉलेज के बाहर छात्रों की भीड़ लग गई. इसी बीच श्रीराम कॉलेज में पढऩे वाले राहुल मरकाम ने अपने साथियों के साथ मिलकर आदित्य पर चाकू से हमला कर दिया. हमले से कालेज परिसर में अफरातफरी व भगदड़ मच गई.

घायल छात्र के पैर में चाकू फंसा रहा, जिसे पुलिस लेकर जिला अस्पताल पहुंचाी, जहां पर घायल की हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल  अस्पताल रेफर किया गया. जहां पर देर रात तक छात्र आदित्य की सर्जरी की गई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में अभी तक यह बात सामने आई है  कि किसी युवती को लेकर विवाद हुआ है. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है. 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-